न एलिमनी, न बेवफाई, मौनी रॉय से अलगाव के बाद सूरज नंबियार का फूटा गुस्सा, बताई असल वजह​

टीवी और फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नंबियार के अलग होने की खबरों के बीच कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आने लगी थीं। इन अफवाहों में बेवफाई, तीसरे व्यक्ति की एंट्री और भारीभरकम एलिमनी जैसी बातें शामिल थीं। अब सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन सभी दावों को खारिज करते हुए अपनी बात साफ की है।

न एलिमनी, न बेवफाई, मौनी रॉय से अलगाव के बाद सूरज नंबियार का फूटा गुस्सा, बताई असल वजह​

सूरज ने लिखा कि उनके और मौनी के अलग होने को लेकर जो खबरें चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण हैं। उन्होंने साफ कहा कि न तो कोई एलिमनी का मामला है, न कोई विवाद और न ही किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से उनका रिश्ता टूटा है। उनके मुताबिक, दोनों ने आपसी सम्मान और समझदारी के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मीडिया संस्थानों ने बिना किसी पुष्टि के झूठी कहानियां गढ़ीं, जो बेहद गलत है। सूरज ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्दोष दोस्तों और अन्य लोगों को इस मामले में घसीटना ठीक नहीं है। उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उन्हें शांति से आगे बढ़ने दिया जाए।

इससे पहले 14 मई को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपने अलग होने की घोषणा की थी। बयान में कहा गया था कि वे निजी कारणों और बदलती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने मीडिया से उनके निजी जीवन को सनसनीखेज बनाने से बचने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की थी।

गौरतलब है कि मौनी और सूरज की पहली मुलाकात 2018 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2022 में शादी की थी।

Leave a Reply