CSK vs SRH Weather Update: चेन्नई में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? धोनी की वापसी पर गहराया मौसम का संकट​

CSK vs SRH Weather Report: IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला मुकाबला पूरे सीजन का सबसे इमोशनल मैच बन सकता है। एक तरफ प्लेऑफ की जंग है, तो दूसरी तरफ करोड़ों फैंस की निगाहें सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी आज मैदान पर उतरेंगे? लेकिन इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने भी टेंशन बढ़ा दी है। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले IPL 2026 के 63वें मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने के समय बारिश की 34 प्रतिशत संभावना है, जो रात बढ़ने के साथ 47 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ऐसे में चेपॉक में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा या नहीं, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

CSK vs SRH Weather Update: चेन्नई में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? धोनी की वापसी पर गहराया मौसम का संकट​

धोनी की वापसी पर टिकी नजरें

हालांकि, इस मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर हो रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 44 साल के धोनी इस सीजन चोट के कारण ज्यादातर समय मैदान से दूर रहे हैं। वह टीम के साथ जरूर जुड़े रहे, लेकिन कई अवे मैचों में टीम के साथ यात्रा तक नहीं की। 17 मई को धोनी ने चेपॉक में लगभग 30 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी की। उन्होंने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स और स्पिनर्स का सामना किया और फिटनेस ड्रिल्स भी कीं। इसके बाद उनके खेलने की अटकलें और तेज हो गई हैं।

धोनी का आज आखिरी मैच?

धोनी का 2021 का एक पुराना बयान भी अब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपना आखिरी T20 मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह मुकाबला धोनी की यादगार वापसी का गवाह बन सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चेपॉक में बारिश मैच का मजा किरकिरा करती है या फिर फैंस को धोनी की धमाकेदार वापसी देखने को मिलती है।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 12 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद है। टीम ने अब तक 12 मुकाबलों में 6 जीत और 6 हार दर्ज की है। प्लेऑफ की रेस में खुद को आगे बनाए रखने के लिए CSK को हर हाल में दोनों मुकाबला जीतने होंगे। हालांकि, आज हारने के बाद भी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी, लेकिन फिर दूसरी टीमों के नतीजे पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा।

Leave a Reply