IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK? जानिए पूरा गणित​

IPL 2026 के हर मुकाबले के साथ पॉइंट्स टेबल में टीमों के बीच अंतर बेहद कम होता जा रहा है। अब प्लेऑफ की रेस में हर रन और हर गेंद की अहमियत बढ़ गई है। इसी बीच पॉइंट्स टेबल को लेकर फैंस के बीच बड़ा कन्फ्यूजन देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बराबर पॉइंट और लगभग समान नेट रन रेट होने के बावजूद CSK को RR से ऊपर रखा गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ?

IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा कन्फ्यूजन! <span class=ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पॉइंट और NRR बराबर, फिर भी RR से ऊपर क्यों CSK? जानिए पूरा गणित​" loading="lazy" />

पॉइंट्स टेबल में राजस्थान से ऊपर CSK

फिलहाल IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स छठे नंबर पर मौजूद है। दोनों टीमों ने 1212 मुकाबले खेले हैं और दोनों के खाते में 6 जीत व 6 हार हैं। इतना ही नहीं, दोनों के 1212 पॉइंट्स भी हैं और पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट भी 0.027 दिखाई दे रहा है। यहीं से फैंस के बीच भ्रम शुरू हुआ। लेकिन असली कहानी दशमलव के बाद छिपी हुई है। दरअसल IPL पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट को केवल तीन दशमलव तक दिखाया जाता है, जबकि वास्तविक आंकड़े उससे कहीं ज्यादा लंबे होते हैं।

नेट रन रेट ने बढ़ाई धड़कनें

राजस्थान रॉयल्स का वास्तविक नेट रन रेट 0.02670848420776258 है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का NRR 0.0270247695415129 है। यानी बेहद मामूली अंतर से CSK का नेट रन रेट RR से बेहतर है और इसी वजह से चेन्नई को पॉइंट्स टेबल में ऊपर रखा गया है। प्लेऑफ की लड़ाई की बात करें तो दोनों टीमों के लिए आने वाले मुकाबले करो या मरो जैसे होंगे। राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मैच हार चुकी है, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। अगर RR को अंतिम चार में पहुंचना है, तो उसे अपने बाकी दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

अब राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 18 मई को खेला जाएगा। ऐसे में सभी की नजरें इस अहम मुकाबले पर टिकी होंगी, जहां हार और जीत दोनों प्लेऑफ समीकरण पूरी तरह बदल सकती हैं।

Leave a Reply