IPL 2026 Points Table: 2026 का 63वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद को 5 विकेट से जीत मिली और अंकतालिका में ये टीम 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर ही रही। वहीं इस जीत के साथ हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई जबकि गुजरात टाइटंस भी अब प्लेऑफ में पहुंच गई और वो 16 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं इस हार के बाद सीएसके अब अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स से नीचे आ गई।

और हैदराबाद मैच के बाद अगर ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप5 बल्लेबाजों की करें तो हेनरिक क्लासेन ने फिर से इस कैप पर अपना कब्जा जमा लिया और उन्होंने साई सुदर्शन को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। शुभमन गिल अब तीसरे, विराट कोहली चौथे जबकि केएल राहुल पांचवें स्थान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं जबकि कगिसो रबाडा दूसरे तो वहींं अंशुल कंबोज तीसरे स्थान पर हैं।
CSK बनाम हैदराबाद मैच के बाद अंकतालिका
वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप6 बैटर
वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।





