‘सात साल तक कांग्रेस का मजाक उड़ाया’, सिर्फ बीजेपी को टारगेट करने के आरोपों पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी भी समझदार…​

स्टैंडअप कॉमेडी दुनिया भर में सिर्फ लोगों को हंसाने और मनोरंजन देने के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह लोगों को सोचने पर भी मजबूर करती है। कई स्टैंडअप कॉमेडियन, खासकर व्यंग्य करने वाले कलाकार, सत्ता में बैठे लोगों से ऐसे सवाल पूछते हैं जिन्हें आम लोग खुलकर पूछने से हिचकते हैं। वे समाज की समस्याओं और आम जनता की आवाज को सामने लाने का काम भी करते हैं। इसी वजह से भारत में कई स्टैंडअप कॉमेडियन समयसमय पर विवादों में भी घिरे हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम वीर दास का है।

‘सात साल तक कांग्रेस का मजाक उड़ाया’, सिर्फ बीजेपी को टारगेट करने के आरोपों पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी भी समझदार…​

वीर इस समय चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में आर्थिक संकट को लेकर सरकार से सवाल किया, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि कॉमेडियन सिर्फ बीजेपी को टारगेट करते हैं। अब इसी का जवाब वीर ने बिना झिझके दिया है।

यह भी पढ़ें:

वीर ने किया था ये पोस्ट

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने देशवासियों से वर्कफ्रॉमहोम अपनाने, सोना कम खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेश यात्रा न करने की अपील की थी। इस पर वीर ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आने वाले समय में, जैसेजैसे यह आर्थिक संकट गहराएगा, हमारे लिए अपने नेताओं से सवाल पूछना बहुत जरूरी हो जाएगा।

जब आप ऐसा करेंगे, तो आपके जवाबों और आपकी टाइमलाइन पर नफरत और हमलों की बाढ़ आ जाएगी। इसे निजी तौर पर न लें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि आपका सवाल वाकई बहुत अच्छा था।”

यूजर को दिया वीर ने जवाब

वीर के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैंने कभी वीर को ममता बनर्जी सरकार , एम.के. स्टालिन सरकार , या अरविंद केजरीवाल सरकार से सवाल पूछते हुए नहीं देखा, जैसे कि वे एकदम सही प्रशासक हों और उन्होंने कुछ भी गलत न किया हो। मोदी के समर्थक ही मोदी से सबसे ज्यादा सवाल पूछते हैं। वीर दास जैसे एकतरफा पाखंडियों ने ही चर्चा के माहौल को खराब किया है।”

इसके जवाब में वीर ने लिखा, “हां, सर… मैंने सात सालों तक हर रात प्राइमटाइम टेलीविजन पर कांग्रेस के बारे में जोक्स सुनाए हैं। इस सरकार के आने से बहुत पहले, सत्ता में बैठे हर एक नेता के बारे में जोक्स, गाने और स्केच बनाए हैं। इस सरकार के जाने के बाद अगली सरकार के लिए भी मैं ऐसा ही करता रहूंगा। किसी भी समझदार समाज में, सत्ता के साथसाथ पैरोडी भी आती है। इस बात को स्वीकार करें और आगे बढ़ें।”

वीर दास ने फिल्मों में भी किया काम

वीर ने स्टैंड अप शो के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें ‘डेली बेली’, ‘गो गोवा गॉन’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘रिवॉल्वर रानी’, ‘मस्तीजादे’, ‘सांता बंता’, ‘राख’ और ‘पटेल की पंजाबी शादी’ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply