Ishan Kishan: आईपीएल 2026 में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने कार्तिक शर्मा के 32 और डेवाल्ड ब्रेविस के 44 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए.

इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ईशान किशन के 47 गेंदों में 70 रनों की बदौलत मात्र 19 ओवरों में इस लक्ष्य को 5 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया. इसी जीत के साथ ईशान किशन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम को मैच जीताने के बाद ईशान किशन ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.
Ishan Kishan ने परिवार के इस शख्स को समर्पित किया मैन ऑफ द मैच
ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स को अकेले ही दम पर शिकस्त दी. चेन्नई सुपर किंग्स ने 180 रन बनाए, जिसके जवाब में 181 रनों के जवाब में 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली. ईशान किशन को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. ये अवार्ड लेते हुए ईशान किशन ने कहा कि
“कभीकभी यह सब कुछ मोटिवेशन पर भी निर्भर करता है. स्टैंड्स में आज मेरा कजिन मौजूद था, जिसने कुछ समय पहले अपनी बहन को खो दिया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह हमारे परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय था. वे लोग पहली बार मैच देखने आए थे, इसलिए मैं उनके सामने मैच खत्म करना चाहता था. मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि मैं ऐसा कर सका. मुझे अंदर से ही ताकत का एहसास हो रहा था.”
3 टीमों ने किया आईपीएल 2026 के लिए क्वालीफाई
आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. अब तक 3 टीमें अधिकारिकतौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं 2 टीमें अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी हैं. वहीं बाकि बचे 1 स्थान के लिए 5 टीमों में जंग बाकी है. आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस की टीम बाहर हो गई है.
वहीं आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की बात करें तो आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. अब बाकि बचे 1 स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर की टीम इस रेस में मौजूद हैं. इन टीमों में राजस्थान और पंजाब के ही प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है.





