कई बार शर्ट पर लगे सामान्य दाग तो आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन कॉलर पर जमी जिद्दी गंदगी को हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। दरअसल, शर्ट का कॉलर लगातार गर्दन के संपर्क में रहता है, जिसके कारण वहां पसीना, त्वचा का तेल, धूलमिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। रोजाना इस्तेमाल के चलते यह हिस्सा जल्दी मैला दिखाई देने लगता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में हल्के दिखने वाले ये निशान समय के साथ गहरे पीले या काले दाग में बदल जाते हैं, जो सामान्य धुलाई से आसानी से साफ नहीं होते। खासकर सफेद शर्ट पर ये दाग जल्दी लगते हैं और आसानी से साफ भी नहीं होते हैं।

कई बार महंगे सर्फ इस्तेमाल करने के बाद भी कॉलर की चमक वापस नहीं आती। ऐसे में सही घरेलू उपाय और सही तरीके से सफाई करना बेहद जरूरी हो जाता है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से आप कॉलर को बिना ज्यादा मेहनत के फिर से चमका सकते हैं।
1 बेकिंग सोडा और नींबू
कॉलर पर जमे काले व पीले दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का उपाय काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को कॉलर के दाग वाले हिस्से पर लगाएं और हल्के हाथों से पुराने टूथब्रश की मदद से रगड़ें। करीब 1520 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे कॉलर पर जमे गंदे व जिद्दी दाग काफी हद तक साफ हो सकते हैं।
2 सफेद सिरका और डिटर्जेंट
कॉलर के पुराने और गहरे पीले व काले जिद्दी दागों को साफ करने का दूसरा आसान तरीका है सफेद सिरका और डिटर्जेंट। इसके लिए कॉलर पर थोड़ा लिक्विड डिटर्जेंट लगाएं, फिर उसके ऊपर 12 चम्मच सफेद सिरका डालें। इसे 1015 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद शर्ट को सामान्य तरीके से धो लें। इससे पीलापन और काले दाग आसानी से हट सकते हैं।
3 शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड
कॉलर पर जमे तेल और काले दाग को हटाने के लिए शैम्पू या डिशवॉश लिक्विड भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए कॉलर पर थोड़ा सा शैम्पू लगाकर 1015 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ कर लें और फिर पानी से धो लें। इससे कॉलर की चिकनाई व जिद्दी दाग आसानी से निकल सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
कॉलर को धोते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, वरना ये फट सकते हैं या जल्दी खराब हो सकता है।
1 कभी भी कॉलर पर बहुत जोर से ब्रश रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए, इससे कपड़ा खराब हो सकता है।
2 रंगीन शर्ट पर नींबू या ब्लीच का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।
3 दाग गहरे होने से पहले कॉलर की नियमित सफाई करते रहें।
4 इन नुस्खों को इस्तेमाल करने से पहले किसी पुराने कपड़े पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर कपड़े का रंग हट रहा है, तो इन्हें न आजमाएं।





