हरदोई: उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस ने बच्चों को अश्लील कंटेंट बेचने वाले एक बेहद शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पकड़ा गया आरोपी विकास मूल रूप से प्रयागराज का रहने वाला है। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए मासूम बच्चों को निशाना बनाकर उन्हें अश्लील सामग्री परोसने और बेचने के घिनौने काले कारोबार में लिप्त था।

इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर बनाया था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विकास इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कई चैनल चला रहा था। इन चैनलों के जरिए वह छोटे बच्चों को अपने जाल में फंसाता था। अश्लील फोटो और वीडियो देखने के लिए वह बच्चों से ‘सब्सक्रिप्शन’ के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जांच में हरदोई जिले के ही कई बच्चों के इस अश्लील चैनल से जुड़े होने की पुष्टि हुई है, जो विकास के इस जाल का शिकार बन चुके थे। पुलिस को उसके सोशल मीडिया चैनलों पर हजारों की संख्या में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले हैं।
बैंक खातों में मिले 1 करोड़ 20 लाख रुपये
इस काले धंधे की कमाई देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। आरोपी विकास के बैंक खातों की जांच करने पर पुलिस को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की भारीभरकम राशि मिली है, जिसे पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। हरदोई पुलिस ने साइबर सेल की मदद से प्रयागराज के रहने वाले विकास को धर दबोचा है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस नेटवर्क में उसके साथ और कौनकौन से लोग शामिल हैं और उसने अब तक देश भर के कितने बच्चों को अपना शिकार बनाया है।





