घर में कॉकरोच का आना न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक है। बाजार में मिलने वाले केमिकल स्प्रे और चाक कुछ समय के लिए तो असर दिखाते हैं, लेकिन इनके केमिकल हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। अगर आप पूरी तरह से प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका ढूंढ रहे हैं, तो कुछ खास पौधे लगाकर आप घर से कॉकरोचों को भगा सकते हैं। दरअसल कॉकरोचों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और कुछ पौधों की तेज गंध उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती जिससे वो दूर भागते हैं। ऐसे में यहां जान लें कौन कौन से पौधे लगा सकते हैं।

1. पुदीना
पुदीने की तेज और ताज़ा खुशबू इंसानों को तो बहुत पसंद आती है, लेकिन कॉकरोच इससे दूर भागते हैं। पुदीने में मौजूद ‘मेंथॉल’ कॉकरोचों के लिए एक नेचुरल रिपेलेंट का काम करता है। पुदीने के छोटे गमलों को रसोई की खिड़की, सिंक के पास या मुख्य दरवाजे के पास रखें।
2. लेमनग्रास
लेमनग्रास में ‘सिट्रोनेला’ नाम का एक एसेंशियल ऑयल पाया जाता है। इसकी तेज खट्टीमीठी खुशबू कॉकरोच, मच्छरों और मक्खियों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती। इसे आप अपनी बालकनी या घर के एंट्री पॉइंट पर लगा सकते हैं।
3. तेजपत्ता
तेजपत्ता भारतीय रसोई का एक मुख्य हिस्सा है। इसकी तीखी गंध कॉकरोचों को बर्दाश्त नहीं होती। अगर आप पौधा नहीं लगा पा रहे हैं, तो इसकी सूखी पत्तियों को कुचलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तेजपत्ते के पौधे को घर के उस हिस्से में रखें जहां धूप आती हो और जहां कॉकरोचों के छिपने की आशंका ज्यादा हो।
4. गेंदा
गेंदे के खूबसूरत फूल न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि कीटपतंगों को दूर रखने में भी कारग है। इसके फूलों और पत्तियों से निकलने वाली तीखी गंध कॉकरोचों को घर के अंदर आने से रोकती है। ऐसे में कॉकरोचों को दूर भगाने के लिए आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।





