पुराने जमाने में दादी नानी अलगअलग तरह के नुस्खे अपनाती थीं, जो समय के साथ गायब होने लगे थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ऐसे ही मजेदार और काम के हैक्स वायरल हो रहे हैं। इन दिनों लोग बेकिंग सोडा में तेज पत्ता डालकर रख रहे हैं। ये आपके लिए सस्ता और बड़ा काम का हैक साबित हो सकता है। खासतौर से घर में, अलमारी में या फिज और जूते की रैक में जो बदबू आती है उसे दूर करने में ये हैक असरदार काम करता है। घर में सीलन की गंध को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये जानते हैं और किस काम में बेकिंग सोडा और तेज पत्ता का इस्तेमाल किया जा सकता है और लोग बेकिंग सोडा में तेज पत्ता डालकर कोनों में क्यों रख रहे हैं?

बेकिंग सोडा में तेज पत्ता डालकर रखने से क्या होता है?
बेकिंग सोडा हवा में पाए जाने वाले बदबूदार एसिडिक और एल्कलाइन तत्वों को सोखकर खत्म कर देता है। जब आप इसमें तेजपत्ता मिलाते हैं तो बेकिंग सोडा बदबू खींचने का काम करता है और तेज पत्ता घर में हल्की खुशबू फैलाता है।
बदबू दूर करने में असरदार अगर आपके फ्रिज से, कपड़ों की अलमारी से, कमरे से, जूतों की रैक से अजीब सी बदबू आ रही है तो इस हैक को अपना सकते हैं। इसके लिए 23 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें 5 सूखे तेजपत्ते को तोड़कर डाल दें। दोनों चीजों को मिलाकर किसी कटोरी में डालकर बदबू वाली जगह पर रख दें। इसे कपड़े में बांधकर भी रख सकते हैं। इससे नमी और सीजन दूर होगी और बदबू भी गायब हो जाएगी।
टाइल्स और सिंक चमकाए अगर आप तेज पत्ता को पीसकर इसका पाउडर बना लेते हैं और इसमें सोडा और पानी मिलाकर घोल बना लेते हैं, तो इससे किचन की सिंक या टाइल्स साफ जाएंगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस घोल से किचन के काउंटरटॉप की सारी गंदगी दूर हो जाएगी और खुशबू भी आने लगेगी।
कालीन को साफ करें कालीन को धोना या ड्राई क्लीन कराना आसान नहीं है। इसके लिए साफ सफाई के दौरान आप 12 बार बेकिंग सोडा और तेज पत्ता के सूखे पाउडर को मिलाकर इस्तेमाल करें। तेज पत्ता और बेकिंग सोडा के पाउडर को कालीन पर छिड़क दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ब्रश की मदद से कालीन को क्लीन कर लें। इससे पैरों की धूल, पालतू जानवरों के बाल और नमी दूर हो जाएगी।
नेचुरल रूम स्प्रे अगर घर में अजीब सी गंध आती रहती है तो इसके लिए नेचुरल होममेड रूम स्प्रे बना लें। आपको 56 तेजपत्ता को 1 गिलास पानी में उबालना है। अब इसे ठंडा होने के बाद छान लें और 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। इसे स्प्रे बोतल में भर लें और अच्छी तरह शेक करके मिला लें। अब इसे घर के कमरों, रसोई या लिविंग रूम छिड़क दें। इससे खुशबूदार ताजी और महकती हुई हवा आएगी।





