गर्मियों में दही जल्दी खट्टा हो जाता है। कई बार फ्रिज में रखने के बाद भी इसका स्वाद बदल जाता है। ऐसे में अक्सर लोग इसकी कढ़ी बना लेते हैं। लेकिन अगर आपका कढ़ी खाने का मन नहीं है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि खट्टे दही का क्या करें तो यहां आपको खट्टे दही को इस्तेमाल करने के 7 तरीके पता चलेंगे। कुछ रेसिपीज में खट्टे दही का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने, बैटर को फुलाने और खाने को सॉफ्ट बनाने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी दही खट्टा हो गया है, तो उसे फेंकने की बजाय इन आसान तरीकों से इस्तेमाल करके आप टेस्टी और हेल्दी डिशेज तैयार कर सकते हैं।

स्पंजी ढोकला तैयार करें
अगर आप दही खट्टा हो गया है तो आप उसे ढोकले बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। ढोकला के बैटर में खट्टा दही मिलाने से उसमें हल्की खटास और अच्छा टेक्सचर आता है। इससे ढोकला ज्यादा सॉफ्ट और जालीदार बन सकता है। खासतौर पर इंस्टेंट ढोकला बनाते समय लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।
डोसा और उत्तपम में करें इस्तेमाल
खट्टी दही को आप डोसा और उत्तपम बनाने में यूज कर सकते हैं। साउथ इंडियन डिशेज का बैटर फर्मेंट करने के लिए हल्की खटास जरूरी मानी जाती है। ऐसे में डोसा या उत्तपम के बैटर में थोड़ा खट्टा दही मिलाने से स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो सकते हैं। इससे डोसा ज्यादा क्रिस्पी और उत्तपम ज्यादा सॉफ्ट बन सकता है।
भटूरे और कुलचे का डो बनाएं
जी हां, भटूरे या कुलचे बनाते समय आप आटे में खट्टा दही मिला सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे डो अच्छी तरह फर्मेंट होता है। इससे भटूरे ज्यादा फूले हुए और अंदर से मुलायम बन सकते हैं। साथ ही बाहर से हल्की क्रिस्पी लेयर भी आती है।
बेसन या सूजी का चीला बनाएं
सुबह नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी बनाने का सोच रहे हैं तो चीला बना सकते हैं। इसमें आप खट्टे दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन, सूजी और सब्जियों के साथ दही मिलाने से चीला ज्यादा सॉफ्ट बन सकता है और उसमें हल्की टंगी फ्लेवर भी आ सकती है।
मसालेदार चटनी बनाएं
अगर घर में हरी चटनी बनानी हो तो खट्टा दही काफी काम आ सकता है। पुदीना, हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा नमक मिलाकर तैयार की गई दही वाली चटनी पराठे और स्नैक्स के साथ काफी अच्छी लग सकती है।
सैंडविच स्प्रेड बनाएं
दही अगर बहुत ज्यादा खट्टा नहीं हुआ है तो आप इससे सैंडविच स्प्रेड बनाएं। खट्टे दही में काली मिर्च, नमक, लहसुन और हर्ब्स मिलाकर हेल्दी स्प्रेड तैयार किया जा सकता है। इसे ब्रेड, रैप या सैंडविच में इस्तेमाल किया जा सकता है।
मैरिनेशन में करें यूज
पनीर, सोया चाप या चिकन को मैरिनेट करने के लिए भी खट्टा दही अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें मौजूद खटास मसालों को अच्छे से absorb करने में मदद कर सकती है, जिससे डिश ज्यादा स्वादिष्ट बन सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
बहुत ज्यादा खराब गंध वाला दही इस्तेमाल न करें। अगर दही में फंगस दिखे तो उसे तुरंत फेंक दें। हल्का खट्टा दही ही कुकिंग में इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। खट्टे दही को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न रखें।




