Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, BCCI की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए ऐलान कर दिया गया है। ऋषभ पंत को ODI टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं, टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे छीन ली गई है। वहीं दूसरी तरफ लंबे समय बाद ईशान किशन की भारत की ODI टीम में वापसी हो गई है।

केएल राहुल बने नए उपकप्तान
भारत को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि नए उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋषभ पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में भारत के लिए ODI मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार 50 ओवर की टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बार भी चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। वहीं, ईशान किशन की वापसी ने साफ संकेत दे दिया है कि टीम मैनेजमेंट अब सीमित ओवरों में नए कॉम्बिनेशन पर काम करना चाहता है।
किशन का 3 साल बाद कमबैक
ईशान किशन की वापसी भी काफी अहम मानी जा रही है। अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार उन्हें भारत की ODI टीम में मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर ऋषभ पंत के लिए यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी गंवाने के बाद अब उन पर दमदार वापसी का दबाव बढ़ गया है।
अगरकर ने पंत को लेकर दिया बड़ा बयान
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अभी भी टेस्ट टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन ODI फॉर्मेट में टीम मैनेजमेंट दो अलग विकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उपकप्तानी को लेकर अगरकर ने बताया कि पंत फिलहाल अपनी बल्लेबाजी पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी अनुभवी केएल राहुल को दी गई है, जो पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल , यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल , साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: शुभमन गिल , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।





