T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मेजबान टीम की बढ़ी टेंशन, कप्तान भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर​

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से ठीक पहले मेजबान टीम यानी इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर नैट साइवरब्रंट चोट के कारण न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। इंग्लैंड के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि टूर्नामेंट अब बेहद करीब है।

T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले मेजबान टीम की बढ़ी टेंशन, कप्तान भारत के खिलाफ अहम सीरीज से बाहर​

कप्तान की चोट से टेंशन में टीम मैनेजमेंट

नेट साइवरब्रंट को इस महीने इंग्लैंड के घरेलू वनडे टूर्नामेंट में खेलते समय बाएं पैर की पिंडली में गंभीर चोट लगी थी। स्कैन रिपोर्ट आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए लंबा रिहैब करना होगा। बोर्ड चाहता है कि वह T20 वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट होकर वापसी करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान चार्ली डीन टीम की कप्तानी संभालेंगी। इंग्लैंड टीम को उम्मीद है कि स्टार ऑलराउंडर वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगी।

इंग्लैंड को एक और झटका तब लगा जब अनुभवी बल्लेबाज डैनी व्याटहॉज भी न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो गईं। वह जल्द अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं, जिसके चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इन दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में इंग्लैंड ने माया बूचियर और चारिस पावेली को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए T20 टीम में शामिल किया है। दोनों खिलाड़ी डर्बी में होने वाले पहले T20 मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगी।

12 जून से वर्ल्ड कप का आगाज

T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को ग्रुप2 में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड, श्रीलंक, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और स्कॉटलैंड से होगा। इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 12 जून को बर्मिंघम में श्रीलंका के खिलाफ करेगा। नेट साइवरब्रंट की चोट ने इंग्लैंड टीम की तैयारियों पर बड़ा असर डाला है। वह लंबे समय से टीम की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रही हैं और बल्ले के साथसाथ गेंद से भी मैच बदलने की क्षमता रखती हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस पर अब पूरे इंग्लैंड क्रिकेट की नजरें टिकी होंगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की महिला T20I टीम: चार्ली डीन , लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीनकोलमैन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, माइया बुशियर, चारिस पावेली।

इंग्लैंड की T20 वर्ल्ड कप टीम: नैट साइवरब्रंट , लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिनकोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याटहॉज।

Leave a Reply