BAN vs PAK Test: पाकिस्तान हार की दहलीज पर, बांग्लादेश जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर​

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच जारी है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इस वक्त खेला जा रहा है। अब तक चार दिन का खेल पूरा हो गया है। बांग्लादेश मेहमान टीम पाकिस्तान के खिलाफ न सिर्फ टेस्ट सीरीज जीतने बल्कि क्लीन स्वीप से सिर्फ तीन विकेट दूर रह गया है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 437 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 316 रन बनाए हैं। टेस्ट मैच के आखिरी दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 121 रनों की जरूरत है। वहीं बांग्लादेश को अब इस मैच को जीतने के लिए सिर्फ 3 विकेट लेने हैं। अब कोई करिश्मा ही पाकिस्तान को इस मैच में हार से बचा सकता है।

BAN vs PAK Test: पाकिस्तान हार की दहलीज पर, बांग्लादेश जीत से सिर्फ 3 विकेट दूर​

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेले जा रहे मैच की पहली पारी में बांग्लादेश ने 278 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में केवल 232 रन बनाकर ही आउट हो गई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पहली पारी में ही बढ़त हासिल करने वाली बांग्लादेश की टीम ने दूसरी पारी में भी 390 रन बना दिए। अ​ब पाकिस्तान के सामने 437 रनो का बड़ा लक्ष्य है। पाकिस्तानी टीम सीरीज का पहला मैच हार चुकी है और इस बात की संभावना कम है कि वो इस मैच को जीत पाएगी। इसमें भी पाकिस्तान की हार करी​ब करीब तय सी नजर आ रही है।

Leave a Reply