इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वें मैच में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस सीजन उसने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहली बार जीत दर्ज की। इससे पहले तीन पारियों में उसे हार मिली थी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए। मिचेल मार्श शतक से चूक गए। जोश इंग्लिस बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। 221 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 225 रन बनाकर हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने शतक से चूक गए। ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ा। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत कर लिया। उसके 13 मैच में 14 अंक हो गए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
Indian Premier League, 2026
Rajasthan Royals
225/3
Lucknow Super Giants
220/5
Match Ended
Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 7 wickets
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श ने 57 गेंद पर 96 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 29 गेंद पर 60 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 23 गेंद पर 35 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 16 रन बनाए। आयुष बदोनी खाता नहीं खोल पाए। अब्दुल समद बगैर खाता खोले नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंद पर 93 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 53 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बनाए। डेनोवन फरेरा 16 रन बनाकर नाबाद रहे। लुआनड्रे प्रिटोरियस ने 7 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश सिंह और मोहसिन खान ने 11 विकेट लिए।
रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट के कारण प्लेइंग 11 से बाहर बैठे। यशस्वी जायसवाल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा और लुआनड्रे प्रिटोरियस को मौका मिला। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। एडेन मार्कराम की आयुष बदोनी को मौका मिला। मोहम्मद शमी की जगह मोहसीन खान को मौका मिला।





