इस गर्मी कहीं आप न रह जाएं पीछे, बनाएं तीन तरह का रिफ्रेशिंग डिटॉक्स वॉटर​

इस समय उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। खासकर दिल्लीएनसीआर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से शरीर से लगातार पसीना निकलता रहता है, जिसके कारण पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा थकान, कमजोरी, चक्कर आना और शरीर में ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं भी इस मौसम में आम हो जाती हैं।

इस गर्मी कहीं आप न रह जाएं पीछे, बनाएं तीन तरह का रिफ्रेशिंग डिटॉक्स वॉटर​

ऐसे में सिर्फ सादा पानी पीना ही पर्याप्त नहीं होता। शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ इलेक्ट्रोलाइट्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों की भी आवश्यकता होती है, ताकि शरीर अंदर से ठंडा और एनर्जेटिक बना रहे। यही वजह है कि गर्मियों में डिटॉक्स वॉटर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि पाचन और सूजन को कम कर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी सहायक होता है। ऐसे में इस गर्मी तीन तरह का डिटॉक्स वॉटर बना सकते हैं।

1 खीरा और पुदीना डिटॉक्स वॉटर
खीरा और पुदीना दोनों ही शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जबकि पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही बॉडी हीट को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

बनाने की विधि
1 खीरा को पतले स्लाइस में काट कर 1 लीटर ठंडा पानी में मिला दें। इसमें एक मुट्ठी पुदीने को पत्तियां डाल दें। अब इसे 23 घंटे के लिए रहने दें ताकि फ्लेवर अच्छे से मिल जाए। फिर पूरे दिन थोड़ाथोड़ा पीते रहें।

2 नींबू इलेक्ट्रोलाइट वॉटर
गर्मी में ज्यादा पसीना आने से शरीर से जरूरी नमक और मिनरल्स निकल जाते हैं। नींबू इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में मदद करता है और साथ ही शरीर को विटामिन सी प्रदान करने में भी सहायक होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी करता है और थकान कम करता है।

बनाने की विधि
नींबू को स्लाइस में काट कर 1 लीटर पानी में डाल दें फिर इसमें एक चुटकी सेंधा नमक या काला नमक डाल दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चाहें तो स्वाद के लिए 1 छोटा चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। इन सभी चीजों को पानी में अच्छे से मिलाकर 20 मिनट तक रहने दें। इसके बाद पी सकते हैं।

3 तरबूज और तुलसी डिटॉक्स वॉटर
पोटैशियम से भरपूर तरबूज में लगभग 91 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जो गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। वहीं, तुलसी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। गर्मियों में इस डिटॉक्स वॉटर के सेवन से डिहाइड्रेशन से बचने के साथ ही मांसपेशियां भी स्वस्थ रहती हैं।

बनाने की विधि
1 कप तरबूज के टुकड़ों को एक लीटर पानी में डाल दें। अब इसमें 34 तुलसी की पत्तियां डालकर 12 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अच्छी तरह ठंडा होने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply