आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अपने घर में अफगानिस्तान टीम की मेजबानी करने वाली है. इस टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, वहीं केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.

इस मैच से पहले शुभमन गिल की जगह ऋषभ पंत ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी, उस दौरान भारत को लगातार 3 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है.
Team India में इन युवा खिलाड़ियों को जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में मानव सुथार, गुरनुर बराड़, हर्ष दुबे को पहली बार मौका दिया गया है. गुरनुर बराड़ और हर्ष दुबे को वनडे सीरीज के लिए भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वहीं देवदत्त पडिक्कल को भी घरेलू टूर्नामेंट में रन बनाने का ईनाम मिला है और अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दिया गया है.
जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे दोनों ही सीरीज से आराम दिया गया है. वहीं मोहम्मद शमी और सरफराज खान को एक बार फिर नजरअंदाज किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ समय में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया से दूर रखा गया है.
कब होगी भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया





