नहाकर घर से डियो स्प्रे करके बाहर निकले और कुछ ही देर में अंडरआर्म्स या शरीर से बदबू आने लगती है, तो इसका मतलब सिर्फ पसीना नहीं हो सकता। दरअसल, शरीर पर मौजूद बैक्टीरिया, गंदे कपड़े, स्ट्रेस और कुछ लाइफस्टाइल हैबिट्स भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। गर्मी बढ़ते ही पसीना और उससे आने वाली बदबू लोगों की बड़ी परेशानी बन जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कई बार महंगे डिओडोरेंट और परफ्यूम भी शरीर से आने वाली बदबू को लंबे समय तक नहीं रोक पाते हैं। आइए जानते हैं आखिर डियो लगाने के बाद भी बदबू क्यों आती है । साथ ही जानेंगे Body Odor बढ़ने की साइंटिफिक वजह और इसे कंट्रोल करने के आसान तरीके।

डियो लगाने के बाद भी क्यों आती है बदबू, जानें साइंटिफिक वजह
पसीना खुद बदबूदार नहीं होता
आपको जानकार हैरानी होगी लेकिन शरीर से जब पसीना निकलता है तो वह बदबूदार नहीं होता है। बदबू तब आती है जब त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिल जाते हैं। खासतौर पर अंडरआर्म्स में मौजूद बैक्टीरिया पसीने में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड को तोड़कर बदबू पैदा करने वाले कंपाउंड बनाते हैं।
एपोक्राइन ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव होना
शरीर में दो तरह की पसीने की ग्रंथियां होती हैं। एक एक्क्राइन ग्रंथियां और दूसरी एपोक्राइन ग्रंथियां । एक्क्राइन पूरे शरीर में, जो शरीर को ठंडा रखने के लिए पानी जैसा पसीना निकालती हैं। वहीं एपोक्राइन अंडरआर्म्स और ग्रोइन एरिया में, जो गाढ़ा पसीना बनाती हैं। गर्मियों में एपोक्राइन ज्यादा एक्टिव हो सकती हैं। इनका पसीना बैक्टीरिया के संपर्क में आते ही तेज गंध पैदा कर सकता है।
डियो सिर्फ स्मेल मास्क की तरह करता है काम
कई डिओडोरेंट सिर्फ फ्रेगरेंस से बदबू छिपाते हैं। अगर पसीना ज्यादा आ रहा हो, बैक्टीरिया बढ़ गए हों या फिर कपड़ों में पुरानी गंध जमा हो तो डियो कुछ घंटों बाद असर खो देता है।
कपड़ों में जमा बैक्टीरिया
कई बार बदबू शरीर से नहीं बल्कि सिंथेटिक कपड़ों, ठीक से न धुले कपड़ों, बारबार पहने गए टीशर्ट्स से आने लगती है। पसीना और बैक्टीरिया फैब्रिक में फंस जाते हैं।
डाइट और लाइफस्टाइल का असर
कुछ चीजें शरीर की गंध को बढ़ा सकती हैं। जो लोग ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं या फिर लहसुनप्याज का सेवन ज्यादा करते हैं उनके पसीने में ज्यादा बदबू आ सकती है। अल्कोहल, बहुत ज्यादा कैफीन, कम पानी पीना और तनाव भी इसकी वजह हो सकता है।
स्किन या हेल्थ इश्यू
कभीकभी फंगल इंफेक्शन, मोटापा, हार्मोनल बदलाव, डायबिटीज भी इसकी वजह हो सकती है।
बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नीम के पानी से साफ करें
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। अगर आप भी शरीर से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं नीम की पत्तियां उबालकर उस पानी से अंडरआर्म्स साफ कर सकते हैं।
फिटकरी का इस्तेमाल
फिटकरी बैक्टीरिया की ग्रोथ कम करने में मदद कर सकती है। नहाने के बाद हल्की गीली फिटकरी अंडरआर्म्स पर फेर सकते हैं।
बेकिंग सोडा
यह बदबू को कम करने में मदद कर सकता है। थोड़ा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और अंडरआर्म्स में लगाएं। 23 मिनट लगाकर धो लें। संवेदनशील स्किन पर patch test जरूर करें।




