उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एल्डिको उद्यान की रहने वाली 22 वर्षीय शिवानी सिंह की सगाई के महज चार दिन बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने जब इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, तो सामने आया सातआठ साल पुराना प्यार, शक, जलन और एक ऐसा लव ट्रायंगल जिसने हंसतीखेलती लड़की की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी प्रेम कुमार मांझी ने पूछताछ में जो खुलासे किए, वे बेहद चौंकाने वाले हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। प्रेम कुमार लखनऊ में एक डिलीवरी बॉय का काम करता है और वह पिछले 78 सालों से शिवानी के साथ रिलेशनशिप में था. दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले छह महीनों में इस रिश्ते के बीच तीसरे शख्स की एंट्री हो गई.
शिवानी एक रियल एस्टेट कंपनी में चैनल पार्टनर के तौर पर काम करती थी. वहीं, उसकी मुलाकात अपने सहकर्मी मनीष से हुई. प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि शिवानी पिछले कुछ समय से मनीष के साथ ज्यादा समय बिताने लगी थी. प्रेम का शक तब यकीन में बदल गया जब उसने शिवानी के मोबाइल फोन में मनीष के साथ उसकी कुछ तस्वीरें देख लीं. इस बात को लेकर प्रेम अंदर ही अंदर सुलग रहा था.
रहीसही कसर शिवानी की सगाई ने पूरी कर दी. 14 मई को शिवानी के मातापिता ने उसकी सगाई प्रकाश नाम के एक युवक से तय कर दी. सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन प्रेम कुमार को शिवानी का किसी और का होना और मनीष के साथ उसकी कथित नजदीकियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं. इसी जलन और गुस्से में आकर उसने शिवानी को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली.
साजिश के तहत जंगल ले गया, फिर ऐसे दी दर्दनाक मौत
रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे, जब शिवानी हमेशा की तरह ऑफिस जाने के लिए निकली, तो रास्ते में प्रेम कुमार उसे मिल गया. उसने बातचीत के बहाने शिवानी को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और उतरेटिया रेलवे लाइन के पास सुनसान जंगल की तरफ ले गया.
वहां दोनों के बीच मनीष और सगाई को लेकर तीखी बहस हुई. गुस्साए प्रेम कुमार ने अपनी गाड़ी में रखा वाटर लेवलिंग वाला रबर का पाइप निकाला और उससे शिवानी का गला घोंट दिया. जब शिवानी बेदम हो गई, तो उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पास में पड़ी सीमेंट की भारी ईंट से उसका सिर कुचल दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके. इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपाकर, वह उसका मोबाइल फोन तेलीबाग नहर में फेंककर फरार हो गया.
मां ने तस्वीर देखकर पहचाना शव
सोमवार सुबह जब राहगीरों ने जंगल में एक युवती का शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी. शिवानी के मातापिता रविवार रात से ही अपनी बेटी को ढूंढ रहे थे. थाने पहुंचने पर मां ने पुलिस की दिखाई तस्वीर से अपनी बेटी की पहचान की. पुलिस की चार टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से डिलीवरी बॉय प्रेम कुमार को धर दबोचा. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है.




