जब सलमान खान ने रणबीर कपूर को फिश पॉन्ड में फेंकने की कोशिश की, फिर घड़ी देकर मांगी माफी​

बॉलीवुड के मशहूर रेस्टोरेंट Olive Bar & Kitchen में सालों से कई दिलचस्प किस्से जुड़े रहे हैं। हाल ही में रेस्टोरेंट के फाउंडर एडी सिंह ने एक ऐसा ही मजेदार किस्सा साझा किया, जिसमें सलमान खान और रणबीर कपूर शामिल थे।

जब सलमान खान ने रणबीर कपूर को फिश पॉन्ड में फेंकने की कोशिश की, फिर घड़ी देकर मांगी माफी​

एडी सिंह ने बताया कि ऋषि कपूर और रणबीर कपूर अक्सर Olive Bar आया करते थे। एक बार ऋषि कपूर ने उनसे कहा था कि उनका बेटा रणबीर फिल्म स्कूल से लौट रहा है और फिल्मों को लेकर बेहद जुनूनी है।

सिंह के मुताबिक, एक गुरुवार की रात रणबीर, सलमान खान और उनके भाइयों के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे। उस समय रणबीर काफी छोटे थे और पूरी शाम सलमान के आसपास घूमते रहे। सलमान उन्हें पहचान नहीं पाए और परेशान होकर उनका कॉलर पकड़ लिया। बताया जाता है कि वह उन्हें रेस्टोरेंट के छोटे से फिश पॉन्ड में फेंकने ही वाले थे।

तभी सलमान के भाइयों ने दौड़कर उन्हें बताया कि यह चिंटू जी यानी ऋषि कपूर के बेटे हैं। यह सुनते ही सलमान चौंक गए और तुरंत रणबीर से माफी मांगी।

एडी सिंह ने आगे बताया कि अगले दिन सलमान खुद ऋषि कपूर के घर गए, उनसे माफी मांगी और रणबीर को एक घड़ी गिफ्ट की। बाद में सलमान ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म ‘सांवरिया’ में कैमियो भी किया था।

इसी बातचीत में एडी सिंह ने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन से जुड़ा एक और किस्सा भी सुनाया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस समय मीडिया में दोनों के बीच राइवलरी की खबरें चल रही थीं।

सिंह ने बताया कि एक शाम शाहरुख खान Olive Bar में डिनर कर रहे थे, तभी अचानक ऋतिक रोशन वहां पहुंचे। पूरे रेस्टोरेंट को लगा कि शायद दोनों के बीच कोई तनाव देखने को मिलेगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा।

शाहरुख अपनी सीट से उठे, ऋतिक के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। दोनों ने गर्मजोशी से बातचीत की और शाहरुख ने ऋतिक की तारीफ भी की। इस तरह दोनों सितारों ने राइवलरी की अफवाहों को वहीं खत्म कर दिया।

दिलचस्प बात यह है कि बाद में शाहरुख और ऋतिक ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में साथ काम भी किया।

Leave a Reply