NT Rama Rao Jr Birthday: दादा की परछाई से निकलकर बने Global Star, दिलचस्प है Jr. NTR के फिल्मी करियर की कहानी​

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने अभिनेता जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय पर हर बड़ा फिल्ममेकर उनके साथ काम करना चाहता है। जूनियर एनटीआर ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर जूनियर एनटीआर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

NT Rama Rao Jr Birthday: दादा की परछाई से निकलकर बने Global Star, दिलचस्प है Jr. NTR के फिल्मी करियर की कहानी​
तत्कालीन अविभाजित आंध्र प्रदेश में 20 मई 1983 को जूनियर एनटीआर का जन्म हुआ था। यह दिग्गज अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव के पोते हैं। इनके पिता नंदमुरी हरिकृष्ण भी जानेमाने अभिनेता और राजनेता थे।

फिल्मी सफर

साल 1991 में आई फिल्म Brahmarshi Viswamitra से जूनियर एनटीआर ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अभिनेता ने बाल कलाकार का रोल किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं बतौर लीड एक्टर जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म Ninnu Choodalani थी। यह फिल्म साल 2001 में आया था। इसके बाद अभिनेता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अभिनेता अपने फिल्मी करियर में करीब 30 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
अपने दादा और पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए जूनियर एनटीआर ने फिल्मों में खूब नाम कमाया है। आज अभिनेता साउथ के टॉप अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में नाम के साथसाथ दौलत भी खूब कमाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपए के आसपास है।

Leave a Reply