जिस तरह कपड़े हमारी पर्सनैलिटी और स्टाइल का अहम हिस्सा माने जाते हैं, उसी तरह जूते भी। साफ और चमकदार जूते न सिर्फ आपके लुक को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। रोजाना इस्तेमाल होने के चलते जूतों पर धूलमिट्टी जम जाती है और उनकी चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में आमतौर पर लोग शू पॉलिश का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार अचानक पॉलिश खत्म हो जाती है और समझ नहीं आता कि जूतों को कैसे साफ और चमकदार बनाएं। खासकर ऑफिस, स्कूल, कॉलेज, इंटरव्यू, मीटिंग या किसी खास मौके पर गंदे और फीके जूते पहनना अच्छा नहीं लगता, जिससे कई बार शर्मिंदगी भी महसूस हो सकती है।

ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से भी आप अपने जूतों को चमका सकते हैं। ये घरेलू उपाय न सिर्फ आसान और सस्ते होते हैं, बल्कि जूतों को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं किनकिन घरेलू चीजों की मदद से जूतों को चमकाया जा सकता है।
1 सबसे पहले गंदगी हटाएं
जब जूते ज्यादा गंदे होते हैं तो इनपर पॉलिश कम काम करती है, ऐसे में सबसे जरूरी है जूते की गंदगी को हटाना। इसके लिए आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा दाग वाली जगह पर छिड़कर 23 मिनट के लिए छोड़ दें। या फिर पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और दाग वाली जगह पर लगा दें। इसके बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ कर लें। कुछ देर बाद कपड़े से पोंछ दें। इससे जूतों की गंदगी साफ हो जाती है और उनका रंग भी निखर जाता है।
2 नारियल तेल
काले और ब्राउन कलर के लेदर सूज को चमकाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले जूतों को सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ करें, ताकि उन पर जमी धूल हट जाए। इसके बाद मुलायम कपड़े पर कुछ बूंदें नारियल तेल की लें और जूतों पर हल्के हाथों से गोलाई में रगड़ें। 5 मिनट बाद सूखे कपड़े से बफ करें। इससे जूतों में शानदार चमक आ सकती है और उनका रंग फ्रेश दिख सकता है।
3 पेट्रोलियम जेली से चमकाएं
बिना शू पॉलिश के जूतों को चमकाने के लिए प्रेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। थोड़ी सी जेली लेकर जूतों पर पतली परत में लगाएं और मुलायम कपड़े से धीरेधीरे रगड़ें। इससे काले और ब्राउन जूतों पर पॉलिश जैसी चमक आ सकती है। यह तरीका लेदर शूज के लिए फायदेमंद माना जाता है।
4 बड़े काम का है केले का छिलका
बेकार पड़े केले के छिलके भी आपके जूतों को चमकाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए छिलके के अंदर वाले हिस्से को पूरे जूते पर रगड़ें। खासकर उन हिस्सों पर जहां रंग हल्का हो गया है। इसके बाद सूखे कपड़े से जूते को पोंछ दें। इससे जूते साफ और चमकदार दिख सकते हैं।
5 जैतून का तेल और नींबू का रस
ब्लैक और ब्राउन लेदर शूज को चमकाने के लिए एक छोटे से बाउल में थोड़ा सा जैतून का तेल लें और उसमें 23 बूंद नींबू का रस मिला लें। अब इसे कपड़े की मदद से जूतों पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर बाद सूखे कपड़े से बफ करें। इससे जूतों की चमक वापस आ सकती है।
6 सिरका का कमाल
अगर जूतों पर धूल, मिट्टी या हल्के दाग लगे हैं, तो बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाकर कपड़े की मदद से जूतों को साफ करें। इसके तुरंत बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें।
7 वैक्स या हेयर कंडीशनर
लेदर के जूते सूखे और पुराने लग रहे हैं, तो थोड़ा सा हेयर कंडीशनर को हल्के हाथों से लगा दें। फिर मुलायम कपड़े से रगड़ें। इससे लेदर मुलायम रहता है और जूतों की खोई हुई चमक वापस आ सकती है।
ध्यान रखें ये बातें
ब्राउन और काले लेदर शूज पर ज्यादा पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे ये खराब हो सकते हैं।
किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले जूतों के छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें। अगर इससे जूतों का रंग फीका लगे तो न लगाएं।
जूतों को साफ करने के लिए हमेशा मुलायम कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे उन पर स्क्रैच नहीं लगते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए गए टिप्स और घरेलू उपाय सामान्य जानकारी के आधार पर दिए गए हैं। किसी भी उपाय को जूतों पर इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। अगर जूतों के मटेरियल पर किसी तरह का नुकसान, दाग या समस्या नजर आए, तो उस उपाय का इस्तेमाल न करें।





