“सिर्फ क्रिकेट की बातें करो”: रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेंटेटर्स पर निकाला गुस्सा, कहा- हम भी इंसान हैं​

आईपीएल 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को वेपिंग के मुद्दे पर घिरते देखा गया था। इसके अलावा राजस्थान के मैनेजर रोमी भिंडर के ऊपर भी हुई थी। अब इन सभी मुद्दों की ओर इशारा करते हुए रियान पराग ने गुस्सा निकाला है। उन्होंने कमेंटेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को घेरा। पराग ने लखनऊ के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरकत की और खुलकर अपने मन की बातें बोलीं।

“सिर्फ क्रिकेट की बातें करो”: रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेंटेटर्स पर निकाला गुस्सा, कहा- हम भी इंसान हैं​

उन्होंने साफतौर पर कहा, कि इससे फर्क नहीं पड़ता है कि मैं क्या कर रहा हूं लेकिन लोगों को बात करनी ही है। उन्होंने साथ ही कमेंटेटर्स के लिए कहा कि, बेहतर है कि सिर्फ क्रिकेट की बातें की जाएं। ना कि इस पर ज्यादा ध्यान दिया जाए कि कौन क्या कर रहा है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शन पर भी कहा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम भी इंसान हैं।

रियान पराग ने क्याक्या कहा?

ने सबसे पहले एक सवाल का जवाब देते हुए कहा,”पहले यह बता दूं कि मैं समझ चुका हूं, इससे नहीं फर्क पड़ता है कि मैं क्या कर रहा लेकिन लोगों को बात करनी है और वह करेंगे। दूसरी चीज मैं यह समझा हूं कि लोग कुछ भी बातें करें, मुझे अपने खेल और मानसिक स्थिति पर असर नहीं पड़ने देना है। क्योंकि कीबोर्ड वॉरियर्स जिनका बाहर का काम है, उन्हें बाहर ही रखना चाहिए। बाकी मैं बस यह चाहता हूं कि मेरे गेम पर इसका कोई असर ना पड़े।”

के कप्तान ने आगे कहा,”आईपीएल में इस साल जो भी हो रहा है, बाहर भी बहुत सारी चीजें चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह पूरा देश क्रिकेट को बहुत ज्यादा प्यार करता है। हम खिलाड़ी के तौर पर अपना बेस्ट देते हैं और अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा,”जब कोई टीम 7580 पर ऑलआउट हो जाती तो यह कहना आसान है कि उन्हें खेलना नहीं आाता, लेकिन उससे पहले हुए मैच के बाद तैयारी का समय कितना था यह नहीं पता होता। हम भी अच्छा करने के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन हम भी इंसान हैं, हमारी तरफ से भी गलतियां हो जाती हैं।”

अंत में पराग ने कमेंटेटर्स का जिक्र किया और कहा,”मुझे लगता है जो भी बाहर हो रहा है, खासतौर से कमेंटेटर्स जिनकी आवाज बाहर लोगों तक पहुंचती है, उनसे मेरी विनती है कि क्रिकेट को प्यार करें और सिर्फ क्रिकेट की बात करें। क्योंकि मुझे लगता है कि जिस खेल को देश में इतनी अहमियत दी जाती है और जिसमें हम बेस्ट हैं, उसे इज्जत मिलनी चाहिए और सिर्फ क्रिकेट की ही बातें होनी चाहिए और कुछ नहीं।”

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे; बने IPL सीजन में सबसे तेज 50 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने 13वें मुकाबले में 50 छक्के पूरे किए। उनके नाम अभी तक सीजन में 53 छक्के दर्ज हो चुके हैं। वह क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। साथ ही वह इस सीजन 579 रन भी बना चुके हैं।

Leave a Reply