‘नेपोटिज्म भी काम नहीं कर रहा’, अमाल मलिक का दावा: ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने सिंगर को 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से करवाया बाहर​

म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अमाल ने पिछले साल बॉलीवुड के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाइयों पर खुलकर बात की थी। अब फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार रात अमाल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और दावा किया कि उन्हें करीब 60 फिल्मों से बाहर कर दिया गया।

‘नेपोटिज्म भी काम नहीं कर रहा’, अमाल मलिक का दावा: ऊंचे पदों पर बैठे लोगों ने सिंगर को 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से करवाया बाहर​

सिर्फ इतना ही नहीं, अमाल का कहना है कि बॉलीवुड में टैलेंट से ज्यादा राजनीति चलती है और इसी वजह से उन्हें काम मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चलिए विस्तार से बताते हैं कि अमाल ने क्या लिखा है।

यह भी पढ़ें:

अमाल मलिक ने किया पोस्ट

अमाल ने पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे AMAALIANS, 2019 से 2026 तक, ऊंची जगहों पर बैठे बड़े लोगों ने मुझे 60 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स से बाहर करवा दिया। 20 फिल्में तो मैंने खुद ही मना कर दीं, क्योंकि उन सेटअप्स में काम करना मेरे स्तर से नीचे था। मेरे अंदर का म्यूजिशियन खुद की इज्जत नहीं कर पाता।

फिर भी मैंने अपना योगदान दिया और हमेशा अपने फैंस के लिए, फिल्मों के साथ या उनके बिना, जब भी संभव हो म्यूजिक बनाने और वीडियो शूट करने की पूरी कोशिश करूंगा। मुझे कोई पछतावा नहीं है, यह उनका नुकसान है।”

अमाल के परिवार को मिलती हैं धमकियां

अमाल मलिक ने आगे लिखा, “इसका नुकसान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि फैंस और सुनने वालों का भी हो रहा है। मैं माफी चाहता हूं, लेकिन मुझे आप सभी के सामने यह बात साफ करनी जरूरी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैं पिछले 8 सालों से पूरी ईमानदारी और काम करने की कुछ इज्जतदार शर्तों के साथ अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन अफसोस की बात है कि इस जगह पर यह तरीका काम नहीं करता।

इसके अलावा इस जगह और यहां के कामकाज के बारे में सच छिपा न पाने की मेरी आदत उन्हें और भी ज्यादा परेशान करती है, जिसकी वजह से मुझे और मेरे परिवार को बेवजह की धमकियां मिलती हैं। यहां कुछ बहुत ही ताकतवर लोग हैं, जो नहीं चाहते कि मैं उनकी फिल्मों का हिस्सा बनू या सच कहूं तो किसी भी फिल्म का हिस्सा बनूं। यह सिर्फ ‘लेबल’ की बात नहीं है। अब यह उससे कहीं आगे की बात है। यह अहंकारी लोगों का एक मिलाजुला गिरोह है।”

नेपोटिज्म भी काम नहीं कर रहा: अमाल

अमाल ने लास्ट में लिखा, “आज मैं उनका नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक दिन उनका समय जरूर आएगा और ऊपर वाला उन्हें उनकी सही जगह दिखा देगा। ये सभी लोग पिछले लगभग 8 सालों से ‘अवॉर्डलायक’ राजनीति खेल रहे हैं और यही वजह है कि आपको फिल्मों में मेरा संगीत कम सुनने को मिलता है। मैं किसी गुट, किसी सत्तातंत्र या किसी छोटीमोटी गुटबाजी का हिस्सा नहीं बन सकता।

अब तो भाईभतीजावाद भी काम नहीं कर रहा है। मेरा भारतीय संगीत सुनिए। अगर कोई फ़िल्मी गाना आता है, तो बहुत बढ़िया और अगर नहीं आता, तो भी कोई बात नहीं।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply