Cassata Ice cream recipe: गर्मियों में चिलचिलाती धूप और उमस के बीच ठंडीठंडी आइसक्रीम एक अलग ही मजा देती है. वैसे तो मार्केट में कई फ्लेवर और कई तरह की आइसक्रीम मिलती हैं. लेकिन एक आइसक्रीम ऐसी है, जिसके स्वाद को हर कोई पसंद करता है. ये है Cassata Ice Cream…जो अपने कलरफुल लुक और बेहद स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जानी जाती है. रंगबिरंगी लेयर्स, ड्राई फ्रूट्स और केक के साथ बनने वाली यह आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट मानी जाती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि Cassata Ice Cream सिर्फ दुकानों या बड़े रेस्तरां में ही अच्छी बन सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.

थोड़ी सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. जी हां, घर की बनी Cassata Ice Cream न सिर्फ स्वाद में शानदार होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स भी जोड़ सकते हैं. सबसे खास बात शेफ रणवीर बरार ने इसकी आसान रेसिपी भी शेयर की है. चलिए जानते हैं घर पर कसाटा आइसक्रीम बनाने का आसान तरीका क्या है.
शेफ रणवीर बरार ने शेयर की रेसिपी
शेफ रणवीर बरारा अक्सर अपने सोशल मीडिया पर आसान रेसिपी शेयर करते रहते हैं. इस बार उन्होंने सभी की फेवरेट कसाटा आइसक्रीम की रेसिपी शेयर की है. जिसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगने वाली है और ये खाने में बिल्कुल मार्केट जैसा ही स्वाद देगी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके इंग्रिडियंट्स और मेथड के बारे में.
वनीला आइसक्रीम के लिए
- 200 ग्राम हंग कर्ड
- 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
- 900 ग्राम फ्रेश क्रीम
केसर आइसक्रीम के लिए
- 250 ग्राम तैयार वनीला आइसक्रीम
- 1 ग्राम केसर के धागे
- थोड़ा सा पानी
चुकंदर आइसक्रीम के लिए
- 250 ग्राम तैयार वनीला आइसक्रीम
- 3 बड़े चम्मच उबले चुकंदर का पेस्ट
- 3 बड़े चम्मच टूटीफ्रूटी
पिस्ता आइसक्रीम के लिए
- 250 ग्राम तैयार वनीला आइसक्रीम
- 4 बड़े चम्मच ब्लांच किए हुए पिस्ता का पेस्ट
- 3 बड़े चम्मच टूटीफ्रूटी
कोटिंग के लिए
- 24 बिस्कुट का चूरा
- 45 बादाम कटे हुए
- 45 पिस्ता कटे हुए
गार्निश के लिए
- कंडेंस्ड मिल्क
- व्हिप्ड क्रीम
- कैंडिड चेरी
- पुदीने की पत्ती
आइसक्रीम बनाने की विधि
- एक आइसक्रीम मोल्ड या छोटे स्टील के बाउल में सबसे पहले नीचे की तरफ चुकंदर वाली आइसक्रीम की लेयर डालें.
- अब इसके ऊपर केसर आइसक्रीम की दूसरी लेयर फैलाएं. इसके बाद तीसरी लेयर पिस्ता आइसक्रीम की डालें.
- सबसे ऊपर वनीला आइसक्रीम का मिश्रण डालकर रबर स्पैचुला की मदद से अच्छी तरह बराबर कर लें.
- अब इसे पूरी रात या अच्छी तरह सेट होने तक फ्रीजर में रखें. जब आइसक्रीम अच्छे से जम जाए, तब इसे डीप फ्रीजर से निकालें.
- अब मोल्ड को हल्के पानी से रिंस करें, ताकि आइसक्रीम आसानी से बाहर निकल जाए. इसके बाद दोनों तरफ अच्छी तरह बिस्किट के चूरे से कोट करें.
- इसके बाद आइसक्रीम के ब्लॉक को चार हिस्सों में काट लें और सर्विंग प्लेट में रखें. ऊपर से मिल्कमेड, व्हिप्ड क्रीम, कैंडिड चेरी और पुदीने की पत्ती से गार्निश करें.





