टीवीएफ अपने शानदार और दिल छू लेने वाली सीरीज के लिए जाना जाता है। इसके मेकर्स अक्सर ऐसी कहानियां स्क्रीन पर दिखाते हैं, जिससे आम लोग रिलेट कर सकें। ऐसे में वह ‘गुल्लक’ सीरीज लेकर आए, जिसके अभी तक चार सीजन आ चुके हैं और पांचवां सीजन आने के लिए तैयार है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट वीडियो भी शेयर किया था और अब उन्होंने बता दिया कि यह सीरीज 5 जून को आ रही है।

रसोई में सजे स्टील के डिब्बे, दोपहर में आती कूलर की वही पुरानी आवाज, पापा की बिजली बिल पर कड़ी नजर और चाय की बातों, अधूरी बहसों और डिनर टेबल की नोकझोंक के बीच, मिश्रा परिवार एक बार फिर दर्शकों को अपने घर जैसा एहसास देने लौटने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:
कहां देख सकते हैं ‘गुल्लक 5’
बता दें कि भारत का सबसे पसंदीदा मिडिल क्लास परिवार 5 जून को एक बार फिर लौट रहा है। ‘गुल्लक’ का पांचवां सीजन सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा, जो अपने साथ वही अपनापन, हलचल, ह्यूमर और दिल छू लेने वाले पल लेकर आ रहा है, जिन्हें दर्शक सालों से पसंद करते आए हैं। बदलते कंटेंट के दौर में भी ‘गुल्लक’ ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यह पहली हिंदी ओरिजिनल सीरीज बन गई है, जो पांचवें सीजन तक पहुंची है और आज भी हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों से गहराई से जुड़ी हुई है।
नए सीजन में होंगे नए बदलाव
इस सीजन में मिश्रा निवास सिर्फ नया नहीं दिखेगा… बल्कि उनकी जिंदगी भी नए मोड़ लेने वाली है। घर में नई पेंटिंग हुई है, नया WiFi लग गया है और पूरा परिवार बदलते समय के साथ खुद को ढालने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इन सब बदलावों के बीच घर के छोटेछोटे पल अब भी वैसे ही हैं, जो हर किसी को अपने घर की याद दिलाते हैं।
अनु का किरदार इस बार अनंत जोशी निभा रहे हैं। उसके सपने बड़े हैं, लेकिन अंदर कहीं न कहीं डर और असमंजस भी है। वहीं अमन पहले से ज्यादा शांत नजर आएगा और अपने अंदर कुछ राज छुपाए हुए होगा। इस बार शांति का भी नया अंदाज देखने को मिलेगा। ‘बिट्टू की मम्मी’ के नाम से ऑनलाइन मिली पहचान उन्हें अचानक चर्चा में ले आती है।
सोशल मीडिया और बदलती दुनिया के बीच शांति भी अपने तरीके से खुद को ढालने की कोशिश करती दिखेंगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। टीवीएफ द्वारा निर्मित इस नए सीजन में जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, हर्ष मायर, सुनीता राजवार, हेली शाह और अनंत जोशी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:





