घर पर भी बना सकते हैं टेस्ट टॉफी, मोलोडी जैसे फ्लेवर के लिए मिलाएं ये चीजें​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विदेश दौरे पर हैं। अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में उन्होंने रोम में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस मुलाकात की कई तस्वीरें भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह जॉर्जिया मेलोनी को खास उपहार देते नजर आ रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद यह टॉफी काफी चर्चा में है।

घर पर भी बना सकते हैं टेस्ट टॉफी, मोलोडी जैसे फ्लेवर के लिए मिलाएं ये चीजें​
View this post on Instagram

पारले की मशहूर मेलोडी टॉफी भारत की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा चॉकलेटफ्लेवर टॉफियों में से एक मानी जाती है। इसका स्वाद मीठे कैरेमल और चॉकलेट के मिश्रण जैसा होता है। यह बाहर से मुलायम कैरेमल जैसी होती है और अंदर से चॉकलेटी फ्लेवर और हल्की क्रीमी फिलिंग का स्वाद मिलता है। यही वजह है कि भारत में बच्चे ही नहीं, बड़े भी इसे खूब पसंद करते हैं। हालांकि, टॉफी को घर पर बनाना काफी मुश्किल काम भी नहीं है। अगर आप भी घर पर स्वादिष्ट टॉफी बनाना चाहते हैं, तो यहां पर इसकी आसान विधि बताई गई है।

टॉफी बनाने के लिए सामग्री

1 कप दूध पाउडर
आधा कप चीनी
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
2 बड़े चम्मच मक्खन या घी
1/4 कप दूध
2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
आधा छोटा चम्मच वनीला एसेंस
1/4 कप कैरामेल सॉस

टॉफी बनाने की विधि

स्टेप1
सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में मक्खन गर्म करें। अब इसमें दूध और चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। जब चीनी घुल जाए, तब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डाल दें। मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि इसमें गांठें न पड़ें और यह स्मूद बना रहे।

स्टेप2
अब मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस डालें। इससे टॉफी का स्वाद और खुशबू बिल्कुल बाजार जैसी आने लगती है। मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह हल्का गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे।

स्टेप 3
अब एक छोटे से पैन में कैरामेल सॉस और दूध डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि सॉफ्ट और चिपचिपा कैरामेल तैयार हो जाए।

स्टेप 4
अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं। चॉकलेट मिश्रण का छोटा हिस्सा लें, उसके बीच में थोड़ा कैरामेल रखें और चारों तरफ से अच्छी तरह बंद करते हुए गोल या लंबा टॉफी जैसा आकार दें।

स्टेप 5
सारी टॉफियां तैयार करने के बाद इन्हें एक प्लेट या ट्रे में रखकर लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें। इससे टॉफियां अच्छी तरह सख्त और परफेक्ट टेक्सचर वाली बन जाएंगी।

स्टेप 6
इसके बाद टॉफियों को बटर पेपर में लपेटकर रखें। इससे वे आपस में चिपकेंगी नहीं और लंबे समय तक ताजा बनी रहेंगी। इन्हें फ्रिज में एयरटाइट डिब्बे में 1015 दिनों तक स्टोर किया जा सकता है।


Leave a Reply