Cooking Tips: खाने में दही का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए खूब किया जाता है. शाही पनीर से लेकर कढ़ी, दम आलू और कई तरह की ग्रेवी वाली सब्जियों में दही डालने से स्वाद में हल्की खटास और क्रीमी टेक्सचर आ जाता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जैसे ही दही को गर्म ग्रेवी में डालते हैं, वह फट जाती है और पूरी सब्जी का लुक और स्वाद खराब हो जाता है. खासकर घर पर खाना बनाते समय यह समस्या बहुत आम है. कई बार मेहनत से बनाई गई ग्रेवी दही फटने की वजह से अलगअलग दिखने लगती है, जिससे खाने का मजा भी कम हो जाता है.

दरअसल दही फटने के पीछे तापमान और उसे डालने का तरीका सबसे बड़ी वजह होती है. अगर आपका का भी दही सब्जी में डालते ही फट जाता है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां हम शेफ से जानेंगे कि दही में डालने का सही तरीका क्या है.
शेफ पंकज भदौरिया ने बताई 2 टिप्स
शेफ पंकज भदौरिया अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर कुकिंग से जुड़ी टिप्स शेयर करती रहती हैं. इस बार शेफ ने ग्रेवी में दही डालने का सही तरीका बताया है, जिससे आपका दही कभी भी नहीं फटेगा.
View this post on Instagram
पहली टिप्स शेफ पंकज बताती हैं कि अगर आपने दही को फ्रिज में रखा हुआ है तो इसे पहले 15 मिनट के लिए बाहर रूम टेम्प्रेचर पर निकाल कर रखें.
दूसरी टिप्स पंकज के मुताबिक, ग्रेवी में दही डालने से पहले दही को अच्छे से फेंट लें. अब पकी हुई ग्रेवी की गैस ऑफ कर दें. इसके बाद इसमें दही डालें और 1 मिनट तक अच्छे से मिक्स करें.
दही के न्यूट्रिशन और फायदे
दही स्वाद के साथसाथ सेहत का भी खजाना माना जाता है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, पोटैशियम और अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं. दही पाचन को बेहतर करता है, पेट को ठंडक देता है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है. नियमित रूप से दही खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलता है और त्वचा व बालों की सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है. गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है.




