India Men’s U19 Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे जल्द ही श्रीलंका की धरती पर अपना दम दिखाते नजर आएंगे। श्रीलंका क्रिकेट भारतीय अंडर19 टीम के श्रीलंका दौरे के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच शामिल हैं। भारत की अंडर19 पुरुष टीम जून और जुलाई 2026 में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। युवा खिलाड़ियों के लिए यह दौरा भविष्य की तैयारी और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारतीय टीम 30 जून 2026 को श्रीलंका पहुंचेगी। भारत और श्रीलंका अंडर19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम यानी MRICS में खेली जाएगी।

भारत अंडर19 बनाम श्रीलंका अंडर19 वनडे सीरीज का शेड्यूल
- 4 जुलाई 2026: पहला वनडे, हंबनटोटा
- 6 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, हंबनटोटा
- 9 जुलाई 2026 तीसरा वनडे, हंबनटोटा
2 चार दिवसीय मुकाबले का आयोजन
वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गॉल में होगा, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में आयोजित किया जाएगा।
चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल
- 13 से 16 जुलाई 2026 पहला चार दिवसीय मैच, गॉल
- 20 से 23 जुलाई 2026 दूसरा चार दिवसीय मैच, कोलंबो
भारत में भी भिड़ेंगी महिला अंडर19 टीमें
इसी दौरान भारतीय महिला अंडर19 टीम और श्रीलंका की महिला अंडर19 टीम के बीच भी 6 मैचों की व्हाइटबॉल सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज चेन्नई और पुडुचेरी में आयोजित होगी, जिसमें तीन T20 और तीन वनडे मुकाबले शामिल हैं। इस सीरीज का हाल ही में BCCI ने ऐलान किया था।
महिला अंडर19 सीरीज का शेड्यूल
T20 सीरीज
- 22 जून 2026: पहला T20, चेन्नई
- 24 जून 2026: दूसरा T20, चेन्नई
- 27 जून 2026: तीसरा T20, चेन्नई
वनडे सीरीज
- 30 जून 2026: पहला वनडे, पुडुचेरी
- 3 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, पुडुचेरी
- 6 जुलाई 2026: तीसरा वनडे, पुडुचेरी
भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम ने इसी साल फरवरी में ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर शानदार 175 रनों की पारी खेली थी।




