फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत​

Nagpur Suspicious Death News: अमरावती शहर के सौदागरपुरा निवासी फाजिला जबीन की नागपुर स्थित ससुराल में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पहले ससुराल पक्ष ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में गला दबाने और दम घुटने से मौत होने की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताई गई है। वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है कि जबीन पर उसके जेठ इरफान की गंदी नजर भी कई दिनों से थी। उसकी पत्नी गर्भवती रहने से वह मायके जाने से वह बार बार जबीन पर दबाव डालता था।

फाजिला पर थी जेठ की गंदी नजर, हार्ट अटैक नहीं, गला दबाने से हुई मौत​

मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर तहसील पुलिस ने फाजिला के पति मोहम्मद जुबेर, जेठ मोहम्मद इरफान और ससुर मोहम्मद जलील शेख उर्फ संजू पटेल के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने, धमकी और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ससुर अब भी फरार बताया जा रहा है।पति देता था दूसरी शादी की धमकीपुलिस सूत्रों के अनुसार फाजिला की शादी इसी वर्ष 25 जनवरी को नागपुर के मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद जुबेर से हुई थी।

पति जुबेर उसे काफी प्रताड़ित करता
शादी के बाद से ही पति जुबेर उसे काफी प्रताड़ित करता रहता था और दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। वही कई दिनों तक अपने घर नहीं आता था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह बात पति जुबेर की दोनों बहनों को भी पता थी। फाजिला जबीन की मां को यह बात पता चलने पर वह उसे बारबार शादी तोड़ने की बात कहती थी।

मगर जबीन का कहना रहा कि भाई ने बहुत मेहनत करके यह विवाह कराया है। कई लोगों का कर्जा है। इस लिए वह संसार निभाना चाहती है। तोडना नहीं चाहती है। चाहे कुछ भी हो जाए। उसकी यह जिद्द ही उसकी मौत का कारण बन गई और 15 मई को ससुराल पक्ष ने मायके वालों को फाजिला की मौत की सूचना देकर हृदयघात से मौत होने का बहाना बताया।

गला घोंटने की आशंका
शिकायत पर नागपुरी गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला नागपुर की तहसील पुलिस तक पहुंचाया। जिसके बाद प्राथमिक रिपोर्ट में गला घोंटने की आशंका सामने आने के बाद नागपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका के भाई की शिकायत में दहेज प्रताड़ना और जेठ द्वारा गलत नीयत से दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply