Lucknow News: अगर आप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच अक्सर सफर करते हैं, तो आपके लिए एक बेहद शानदार खबर है. इन दोनों बड़े शहरों के बीच लंबे समय से किया जा रहा एक्सप्रेसवे का इंतजार अब खत्म होने वाला है. लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही आम जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा. वर्तमान में लोगों को लखनऊ से कानपुर जाने के लिए नेशनल हाईवे27 का इस्तेमाल करना पड़ता है. इस रूट पर भारी ट्रैफिक जाम और सड़क खराब होने के कारण 94 किलोमीटर की इस दूरी को तय करने में ढाई से तीन घंटे का लंबा समय लग जाता है. लेकिन नया एक्सप्रेसवे शुरू होते ही लोगों को इस थका देने वाले जाम और समय की बर्बादी से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

63 किलोमीटर लंबा यह नया एक्सप्रेसवे एक 6लेन एक्सेसकंट्रोल्ड हाईवे है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि दोनों शहरों के बीच प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को बेहद आसानी से जोड़ा जा सके. सबसे खास बात इस कॉरिडोर की स्पीड लिमिट है. इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. इस हाईस्पीड कॉरिडोर की बदौलत लोग लखनऊ से कानपुर की दूरी महज 30 से 45 मिनट में ही तय कर लेंगे. इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे मौजूदा कानपुरलखनऊ हाईवे और उन्नावलालगंज हाईवे से भी सीधे कनेक्ट हो जाएगा, जिससे अन्य शहरों में जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी.
एनएचएआई ने तय की टोल दरें
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस एक्सप्रेसवे के लिए टोल टैक्स की दरें भी जारी कर दी हैं. अलगअलग वाहनों के लिए टोल की दरें इस प्रकार तय की गई हैं:
- लाइट कमर्शियल वाहन : एक तरफ का टोल 445 रुपये और आनेजाने का 670 रुपये होगा.
- बस और ट्रक: एक तरफ का टोल 935 रुपये और दोनों तरफ का कुल टोल 1,405 रुपये तय किया गया है.
- हेवी कमर्शियल वाहन: एक तरफ के सफर के लिए 1,020 रुपये और आनेजाने के लिए 1,530 रुपये का भुगतान करना होगा.
24 मई को हो सकता है उद्घाटन
इस एक्सप्रेसवे को शुरू करने की शुरुआती तारीख पहले 21 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों और बचे हुए कामों की वजह से इसमें बदलाव करना पड़ा. अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, इस बहुप्रतीक्षित लखनऊकानपुर एक्सप्रेसवे को आगामी 24 मई को आम जनता के यातायात के लिए शुरू किया जा सकता है.





