इंडक्शन स्टोव के जले दाग हटाने के घरेलू उपाय, बिना नुकसान और मेहनत के काम होगा आसान​

इन दिनों इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है। कई घरों में इसे रोजाना इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कभी दूध उबलकर गिरने तो कभी तेल के छींटे पड़ने या खाना जलकर चिपक जाने की वजह से यह गंदे हो जाते हैं। कई लोग इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए तेज केमिकल या स्क्रबर का इस्तेमाल कर लेते हैं। ऐसा करने से यह खराब हो सकता है। स्टोव की ग्लास सतह को नुकसान हो सकता है। अगर आप भी बिना ज्यादा मेहनत और बिना नुकसान पहुंचाए इंडक्शन स्टोव को साफ करना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू तरीके आपकी मदद कर सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें बिजली का झटका लगने से बचने के लिए उपकरण को स्विचबोर्ड से अनप्लग कर दें।

इंडक्शन स्टोव के जले दाग हटाने के घरेलू उपाय, बिना नुकसान और मेहनत के काम होगा आसान​

इंडक्शन स्टोव के जले दाग हटाने के घरेलू तरीके

बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करें

अगर इंडक्शन स्टोव के ऊपर हल्के और मध्यम दागचिकनाई है तो उसे हटाने के लिए यह तरीका काफी असरदार हो सकता है। सबसे पहले अगर स्टोव गरम है तो उसे ठंडा होने दें। फिर दाग वाली जगह पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। इसके बाद ऊपर से नींबू का रस डालें। 510 मिनट छोड़ दें। फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथ से साफ करें। इससे जिद्दी चिकनाई और जले निशान धीरेधीरे ढीले पड़ने लगते हैं।

सिरका और गुनगुने पानी से सफाई

अगर स्टोव पर तेल के छींटे और हल्के जले निशान हैं, तो यह तरीका काम आ सकता है। इसके लिए बराबर मात्रा में सफेद सिरका और गुनगुना पानी मिलाएं। फिर स्प्रे बोतल से स्टोव पर छिड़कें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर 5 मिनट बाद नरम कपड़े से पोंछ दें। इस बात का ध्यान रखें कि स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल न करें। इससे ग्लास पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।

टूथपेस्ट से हटाएं निशान

सफेद टूथपेस्ट हल्के दागों को साफ करने में मदद कर सकता है। इसके लिए थोड़ा सा टूथपेस्ट दाग पर लगाएं। फिर मुलायम कपड़े से गोलाई में रगड़ें। इसके बाद गीले कपड़े से साफ कर दें। इस तरीके को आजमाने से ग्लास टॉप की चमक वापस आने में मदद मिल सकती है।

डिशवॉश लिक्विड और बेकिंग सोडा का पेस्ट

चिकनाई और जलेपन दोनों को हटाने के लिए यह कॉम्बिनेशन मददगार हो सकता है। इसे अप्लाई करने के लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर पेस्ट बनाकर दाग पर लगाएं। इसके बाद 10 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। जब दाग नरम हो जाएं तो सॉफ्ट स्पंज से साफ करें।

इंडक्शन स्टोव की सफाई करते समय इन गलतियों से बचें

गर्म स्टोव पर कभी पानी न डालें। ब्लेड या चाकू से दाग खुरचने की कोशिश न करें। हार्ड स्क्रबर और तेज केमिकल से बचें। सफाई के बाद सूखे कपड़े से जरूर पोंछें।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य घरेलू जानकारी और सफाई के उपायों पर आधारित है। किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपने इंडक्शन स्टोव की कंपनी द्वारा दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।

Leave a Reply