Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां​

Diabetes Control Fruits India: इस समय उत्तर भारत समेत देश के अलगअलग हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जैसा कि जानते है कि, गर्मी शुरू होते ही बाजार में कई मौसमी फल सब्जियां मिलना शुरू हो जाती है। इन्ही में से एक जामुन है। स्वाद से भरपूर यह फल सिर्फ गर्मियों का मजा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद बताया गया है।

Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? <span class=ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जानिए इसकी खूबियां​" loading="lazy" />

गर्मियों में जामुन है सेहत का खजाना

आयुर्वेद में जामुन को ठंडी तासीर वाला फल बताया गया है, जो शरीर को अंदर से ठंडक देता है। यही वजह है कि गर्मियों में लोग इसे जरुर खाना पसंद करते है। खासतौर पर के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए जामुन को फायदेमंद बताया गया है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

बिहार सरकार के पर्यावरण, जल एवं वन विभाग के अनुसार जामुन को डायबिटीज के लिए लाभकारी फल माना जाता है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। सीमित मात्रा में जामुन का सेवन गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है, हालांकि किसी भी घरेलू उपाय से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के मुतबिक,जामुन का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें प्राकृतिक फोलिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए जरूरी है।

हार्ट और इम्यूनिटी के लिए बेहतर

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो,जामुन का सेवन डायबिटीज के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के अलावा, हार्ट और इम्यूनिटी पावर के लिए बढ़िया होता है। जामुन में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद कर सकते है।

इसके अलावा,हार्ट के लिए भी अच्छा फल हो सकता है। कम कैलोरी होने की वजह से वजन नियंत्रित रखने वालों के बीच भी यह काफी पसंद किया जाता है।

स्किन और ओरल हेल्थ के लिए भी उपयोगी

गर्मी और धूप की वजह से त्वचा बेजान दिखने लगती है, ऐसे में जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते है। वहीं, आयुर्वेद में जामुन की टहनियों को दातून के रूप में इस्तेमाल करने का भी जिक्र मिलता है। माना जाता है कि इससे दांतों और मसूड़ों को फायदा मिल सकता है।

Leave a Reply