दिल्लीएनसीआर सहित यूपी में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 मई तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में हीटवेव से लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और विदर्भ में भी लू का असर जारी रहेगा. कई इलाकों में रात के तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर रहने के कारण गर्म रातों का सामना करना पड़ेगा. बुधवार को देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के बांदा में 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आईएमडी ने दिल्ली में 29 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 20 मई की रात जारी अपने ताजा बुलेटिन में देश के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश, आंधीतूफान और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने यूपी में हीटवेव का रेल अलर्ट जारी किया है.
बिहार में क्या है मौसम का हाल?
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जैसी स्थिति बताते हुए कहा है कि सभी आयु वर्ग के लोगों में हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बहुत ज्यादा है.
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश
जम्मूकश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर बना रहेगा. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण लू से हालात गंभीर बने हुए हैं.
केरल में 26 मई को मानसून पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपश्चिम मानसून अगले 3 से 4 दिनों में दक्षिणपूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणपश्चिम और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास पहुंचने की संभावना जताई गई है.
इन राज्यों में भारी बारिश
अरुणाचल प्रदेश, असममेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 23 से 25 मई के बीच असममेघालय और सिक्किम में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.
वहीं तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरजचमक के साथ तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. केरल, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.




