जब सुपरस्टार्स ने ठुकराईं वो फिल्में, जिन्होंने दूसरों को बना दिया आइकॉन​

जब किसी सुपरस्टार ने किसी फिल्म को नो कहा तो वहीं फिल्में किसी एक्टर के लिए उसके करियर की गेम चेंजर फिल्में बन गई। बॉलीवुड में किस्मत का एक अहम रोल है, कब किसके सितारे चमकने लगें कोई नहीं बता सकता। में कुछ फिल्में सिर्फ हिट नहीं होती बल्कि किसी एक्टर की पूरी जिंदगी बदल देती है और जब वो फिल्में किसी बड़े एक्टर ने ठुकराई हो, उसके बाद उसका हिट हो जाना कहानी को और ज्यादा इंट्रस्टिंग बना देता है।

जब सुपरस्टार्स ने ठुकराईं वो फिल्में, जिन्होंने दूसरों को बना दिया आइकॉन​

जब सुपरस्टार ने कहा ‘ना’, किसी और की किस्मत चमक गई

फिल्मी जगत में कई ऐसी सुपरहिट फिल्में है जिसे बड़ेबड़े सुपरस्टार्स ने जब किसी ना किसी वजह से ठुकरा दिया था तो वह फिल्में किसी ऐसे एक्टर की झोली में जा गिरीं जो करियर का टर्निंग प्वाइंट बन गई। ऐसी फिल्मों की गिनती बड़ी दिलचस्प है।

सोचिए ‘डर’ फिल्म में शाहरुख खान की जगह अरमान कोहली होते तो कैसा रहता.. और ‘जंजीर’ में अमिताभ की जगह धर्मेंद्र या नजर आते तो क्या होता? अब ये उदाहरण इसलिए दिए क्योंकि ऐसा सच में हो सकता था। ये फिल्में पहले इन्हीं अभिनेताओं को मिली थी जो बाद में शाहरुख और अमिताभ के करियर का टर्निंग प्वाइंट मानी गई।

बॉलीवुड में कब कौन चमके, पहले से कोई नहीं जानता

दरअसल, हम जब किसी फिल्म में एक किरदार को देखते है तो मन में छवि बन जाती है कि ये रोल इसी एक्टर के लिए था। साथ ही बातें भी की जाती है कि अगर ये रोल किसी और ने किया होता को ज्यादा अच्छा होता। ये गिनती सिर्फ शाहरुख और अमिताभ तक सीमित नहीं है। ऐसा हमेशा से होता आया है जब कोई फिल्म किसी बड़ें एक्टर ने ठुकराई हो तो फिर उसने किसी एक्टर के करियर को नया मोड़ दे दिया। आज इन्हीं फिल्मों पर बात करेंगे।

बाजीगर 1993

शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार फिल्म मानी जाने वाली ‘बाजीगर’ के लिए किंग खान कभी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उस समय शाहरुख इतने बड़े अभिनेता नहीं थे लेकिन इस फिल्म ने उनके करियर को एक स्पीड दे दी।

जंजीर 1973

अमिताभ बच्चन की जब बैकटूबैक 1012 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाईं तो एक्टर को मिली फिल्म ‘जंजीर’ लेकिन इस फिल्म के लिए मेकर्स की पसंद देव आनंद, धर्मेंद्र और राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार थे। अमिताभ ने इस ऑफर को खुशी खुशी अपनाया और एंग्री यंग मैन के किरदार में अपने लिए इंडस्ट्री में रास्ता बना लिया। ये फिल्म काफी हिट हुई थी।

किशन कन्हैया 1990

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक एक्शनकॉमेडी फिल्म थी लेकिन इसके लिए मेकर्स की पसंद अनिल कपूर नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन थे। अनिल कपूर की शानदार परफॉर्मेंसेस में से एक ये फिल्म भी थी जो उन्हें बिग बी के ठुकराने के बाद मिल गई थी।

डॉन 2006

शाहरुख खान से पहले फरहान अख्तर ने यह फिल्म रणबीर कपूर को ऑफर की थी। लेकिन व्यस्त शेड्यूल की वजह से एक्टर की झोली से यह फिल्म खिसक गई और शाहरुख खान को मिल गई। बाद में ये बड़ी हिट फिल्म साबित हुई और शाहरुख के साथ ही इसकी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया गया।

थ्री इडियट्स 2009

ऐसा नहीं था कि शाहरुख ने कोई फिल्म रिजेक्ट नहीं की। ‘रैंचो’ के किरदार पहले किंग खान को ही मिला था लेकिन एक्टर ने मना कर दिया और आमिर खान का फायदा हो गया। आमिर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ये फिल्म भी है। इस फिल्म ने काफी अच्छी कमाई की थी और लोगों ने इस कैरेक्टर से काफी रिलेट भी किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि बाद में शाहरुख को दुख भी हुआ जिसके लिए मजाक में खुद को ‘चौथा इडियट’ बोला।

डर 1993

1993 में आई यश चोपड़ा की फिल्म के लिए पहले ‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय को चुना गया था। इस फिल्म के सनकी आशिक का रोल राहुल को ध्यान में रखकर ही लिखा गया था लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी और मिली शाहरुख खान को। इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख ने इस किरदार के साथ अच्छा न्याय किया था।

रामलीला 2013

संजय लीला भंसाली की फिल्म से हिट हुई रणवीर और दीपिका की जोड़ी पहले इस फिल्म का हिस्सा नहीं थी। मेकर्स ने पहले इसका प्रस्ताव करीना कपूर के आगे रखा था लेकिन एक्ट्रेस ने इस फिल्म को मना कर फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ को साइन कर लिया था। बाद में करीना ने इसे एक बैड मूव कहा था लेकिन इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण के करियर में चार चांद लग गए थे साथ ही रणवीर सिंह के साथ उनकी लव स्टोरी भी शुरू हो गई थी।

Leave a Reply