भारतीयों के इस फेवरेट फल से बनती है थाईलैंड की सबसे फेमस डिश, घर पे इसे ऐसे बनाएं​

भारतीय की ट्रैवल लिस्ट में थाईलैंड इस वक्त सबसे ऊपर है. यहां का मौहाल, वाइब और कल्चर भारतीयों का क्या सभी लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. सिर्फ थाईलैंड का माहौल ही नहीं बल्कि वहां का फूड भी भारतीयों की पहली पसंद बनता जा रहा है. इसी में से एक है मैंगो स्टिकी राइस जो थाईलैंड की एक पारंपरिक डिश है. इसे फलों के राजा आम से बनाया जाता है और चिपचिपे चावल के साथ सर्व किया जाता है. सुनने में तो ये कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है. लेकिन इसका स्वाद अब हर किसी की जुबान पर ठहर गया है. खासतौर पर अगर आपने इसे एक बार खा लिया तो बारबार इसे खाने का मन करेगा.

भारतीयों के इस फेवरेट फल से बनती है थाईलैंड की सबसे फेमस डिश, घर पे इसे ऐसे बनाएं​

सबसे खास बात इसका स्वाद चखने के लिए आपको थाईलैंड जाने की भी जरूरत नहीं है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. इस आर्टिकल में हम आपको मैंगो स्टिकी राइस को घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल ऑथेंटिक स्वाद देगी जिसका टेस्ट कभी भूल नहीं पाएंगे.

थाईलैंड की पारंपरिक डिश मैंगो स्टिकी राइस

मैंगो स्टिकी राइस थाईलैंड की एक पारंपरिक स्वीट डिश है, जिसे खासतौर पर पके हुए मीठे आम, नारियल के दूध और स्टिकी राइस यानी चिपचिपे चावल से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद इतना खास होता है कि एक बार खाने के बाद लोग इसे बारबार बनाना पसंद करते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह डिश दिखने में जितनी आकर्षक लगती है, बनाने में उतनी ही आसान भी होती है. खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती हैं. चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

View this post on Instagram

A post shared by Vesela Asenova| Recipe Creator

मैंगो स्टिकी राइस के लिए इंग्रिडियंट्स

1 कप स्टिकी राइस या छोटे दाने वाले चावल
1 पका हुआ मीठा आम
1 कप नारियल का दूध
3 से 4 बड़े चम्मच चीनी
1/4 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच तिल या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स गार्निश के लिए

मैंगो स्टिकी राइस बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद चावल का पानी निकाल लें और इन्हें स्टीम में पकाएं. अगर आपके पास स्टीमर नहीं है, तो आप सामान्य तरीके से भी चावल पका सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि चावल ज्यादा गले नहीं.
  • अब एक पैन में नारियल का दूध डालें और उसमें चीनी व थोड़ा सा नमक मिलाएं. इसे धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. ध्यान रखें कि दूध को उबालना नहीं है. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए, तो गैस बंद कर दें.
  • पके हुए गर्म चावलों में नारियल दूध का आधा मिश्रण डालें और अच्छे से मिक्स करें. फिर इसे करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि चावल नारियल के स्वाद को अच्छी तरह सोख लें.
  • अब आम को छीलकर पतले स्लाइस में काट लें. सर्विंग प्लेट में पहले स्टिकी राइस रखें, फिर उसके साथ आम के स्लाइस सजाएं. ऊपर से बचा हुआ नारियल दूध डालें और तिल या ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.

Leave a Reply