Nagpur Minor Rape Case: नागपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज किया।

Nagpur Sexual Assault Case: नागपुर शहर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने और धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आरोपी की मां और बहन ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे बयान बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश की।
शिकायत के बाद राणा प्रतापनगर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है।
नागपुर राणा प्रतापनगर थाने में 28 दिसंबर 2025 को दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी गिट्टीखदान निवासी रोहन बलिराम शेंडे ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।घर में घुसकर दी धमकी
इसी नामले में 19 मई की दोपहर पीड़िता की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रोहन की मां और बहन जबरन पीड़िता के घर में घुस गई, दोनों ने पीड़िता पर दबाव बनाते हुए कहा कि रोहन निर्दोष है और उसे अदालत में उनके पक्ष में बयान देने के लिए मजबूर करने लगीं।
इतना ही नहीं, उन्होंने पीडिता का मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्ड करने का भी प्रयास किया, पीड़िता को धमकाते हुए मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया, शाम को जब पीड़िता की मां घर सौटी तो उन्हें पूरी घटना पता चली।
इसके बाद पीड़िता की मा सोधे नागपुर राणा प्रतापनगर थाने पहुंचीं और रोहन, उसकी मां तथा बहन के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की मां और बहन के खिलाफ धमकी देने, दबाव चनाने और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने से संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। जांच जारी है।




