लड़की बन पति करता था लड़कों से चैट, 200 से ज्यादा युवकों से बनाया संबंध, प्यार के लिए तड़पती पत्नी से बोला- दोस्तों के…

Agra News: यूपी के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती का पति समलैंगिक निकला. इसके बाद वह मायके लौट आई. आरोप है कि उसके जेवर, कपड़े और अन्य सामान अभी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेबह हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां की रहने वाली एक युवती की शादी मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाले एक युवक से हुआ था. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो पति और उसके बीच संबंध नहीं बने. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पति ने एक दूसरे को समझने का हवाला देकर संबंध बनाने से मना कर दिया. 

इसके बाद भी महीनों बीत गए, लेकिन युवती का पति उसके पास नहीं आया. ऐसे में पत्नी ने खुद प्रयास किया. पति तब भी शादीशुदा जीवन जीने को तैयार नहीं हुआ. फिर पत्नी ने पति का मोबाइल चेक किया तो उसके होश उड़ गए. पति खुद लड़की बन 200 से ज्यादा लड़कों से चैट करता था. सभी के साथ उसके संबंध थे.

सास-ससुर ने की रुपयों की मांग

युवती ने पति के समलैंगिक होने की शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने दहेज में कार और 5 लाख रुपयों की मांग कर दी. रकम देने पर ही बेटे का इलाज करवाने की शर्त रख दी. पीड़िता पति का मोबाइल लेकर मायके आ गई और पुलिस से शिकायत कर दी. डेढ़ वर्ष में ही शादी टूटने के कगार पर आ गई है.

इस मामले में एकता थाना क्षेत्र निवासी महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी. युवती की शादी 22 दिसंबर 2024 को आगरा के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था. शादी में उसके पिता ने रिश्तेदारों के सहयोग से करीब 15-16 लाख रुपये खर्च किए और ससुराल पक्ष की इच्छानुसार सामान भी दिया था.

शारीरिक संबंध बनाने से करता रहा इनकार

आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही सास, ससुर, ननद और नंदोई ने कार और 5 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसे ताने देने शुरू कर दिए. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद पति ने उससे दूरी बनाए रखी और शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करता रहा. कुछ समय बाद जब उसने पहल की तो पति ने धक्का देकर कहा कि उसे इसमें कोई रुचि नहीं है और वह केवल पैसों में दिलचस्पी रखता है.

इसके बाद ससुराल पक्ष ने बताया कि उन्होंने दहेज के लालच में ही यह शादी कराई थी, ताकि पति का इलाज कराया जा सके. जांच करने पर पति के मोबाइल में आपत्तिजनक गतिविधियों का पता चला, जिसमें वह लड़की बनकर 200 से अधिक युवकों से बात करता था और उनसे मिलकर संबंध बना रुपये लेता था.

दोस्तों के पास भेजने की दी धमकी

यह जानकारी ससुराल वालों को देने पर उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की. गालियां देकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया. पति ने भी उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अपने दोस्तों के पास भेजने की धमकी दी. डरी-सहमी पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वह 5 मई 2025 को मायके लौट आई. आरोप है कि उसके जेवर, कपड़े और अन्य सामान अभी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं.

पंचायत स्तर पर समझौते के प्रयास भी विफल रहे. पीड़िता ने 9 जून 2025 को महिला थाना रकाबगंज और 17 जून 2025 को पुलिस आयुक्त को शिकायत दी. न्यायालय के आदेश पर थाना एकता पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है.

Leave a Reply