इन 2 चीजों से चंद मिनटों में साफ करें नाक की कील, इस वायरल हैक्स को एक बार जरूर करें फॉलो

How To Remove Blackheads From Nose: नाक की कील जिसको ब्लैक हेड्स या व्हाइट हेड्स भी कहा जाता है. इसको हटाने के लिए लोग काफी सारे होम रेमेडीज को अपनाते हैं, लेकिन कुछ खास असर नहीं दिखता है. आज आपको वायरल हैक्स के बारे में बताते हैं, जिसको फॉलो करने से आप चंद मिनटों में नाक की कील को हटा सकते हैं.

ब्लैक हेड्स के लिए वायरल हैक्स

अगर आप भी ब्लैक हेड्स या व्हाइट हेड्स से काफी ज्यादा परेशान हैं और इस समस्या से जल्द से जल्द राहत पाना चाहते हैं क्योकि इसका असर आपकी खूबसूरती पर पड़ता है, तो आप एक वायरल हैक को अपना सकते हैं.

अंडा और टिशू पेपर

आप अंडा और टिशू पेपर को लेकर अपने ब्लैक हेड्स या व्हाइट हेड्स को आसानी से साफ कर सकते हैं. ये हैक्स काम करता है कि नहीं ये तो आपको अपनाने के बाद ही पता चलेगा. अगर आप बिना दर्द के नाक की कील को निकालना चाहते हैं, तो आइए आपको कैसे यूज करते हैं इसके बारे में बताते हैं.

टिश्यू पेपर का इस्तेमाल

इसको इस्तेमाल करने का तरीका बड़ा ही आसान है. सबसे पहले आपको चेहरे को साफ करना है और फिर आपको स्टीम लेनी है, ऐसा करने से चेहरे की सारी गंदगी भी साफ हो जाएगी. अब आपको एक साफ टिश्यू लेना है और फिर इसको गीला कर लेना है. उंगालियों पर लपेट लेना है. अब आपको इसको रगड़कर सारे कील को निकाल लेना है.

जिद्दी ब्लैकहेड्स

जिद्दी ब्लैकहेड्स को जबरदस्ती आपको नहीं निकालना है, जितना हो पाएं उतना ही करना है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिर आपको अपना चेहरा ठंडे पानी से धोकर मॉइस्चराइजर, टोनर या एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं.

एग और टिशू पेपर वाला हैक

अब आपको एक बाउल में अंडा लेना है और फिर फोड़कर अंदर का भाग निकाल लेना है. फेश ब्रश की मदद से अब आपको ब्लैक हेड्स में लगाना है और फिर उसके ऊपर छोटा टिशू पेपर रख देना हैं. उसके ऊपर अंडे का पेस्ट दोबारा लगा देना है. और 20 मिनट छोड़ने के बाद निकाल लेना है.

Leave a Reply