पेट्रोल पंप वाले नहीं बताते ये सीक्रेट, तेल भरवाते समय हमेशा रखें इन 3 बातों का ध्यान, नहीं तो लग जाएगी चपत

Petrol Filling Tips: पेट्रोल भरवाते समय सिर्फ 0 देखना काफी नहीं है. जानिए तेल भराने का सही तरीका.यहां हम आपको ऐसी कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं.

सिर्फ 0 देखना ही काफी नहीं

पेट्रोल भरवाते समय लोग अक्सर सिर्फ मशीन में 0 देखते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई बातें जरूरी होती हैं. सही तरीके से तेल भरवाने पर आप ठगी से बच सकते हैं और गाड़ी की माइलेज भी बेहतर रख सकते हैं.

110 और 210 वाले ट्रिक पर भरोसा न करें

कई लोग मानते हैं कि 110, 210 या 310 रुपये का पेट्रोल भरवाने से ठगी नहीं होती, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. सबसे जरूरी बात मशीन की सही रीडिंग और तेल की क्वालिटी चेक करना होता है.

पेट्रोल और डीजल की डेंसिटी जरूर देखें

पेट्रोल भरवाने से पहले मशीन पर डेंसिटी जरूर चेक करें. पेट्रोल की डेंसिटी 720 से 775 के बीच होनी चाहिए. वहीं डीजल की डेंसिटी 820 से 860 के बीच सही मानी जाती है.

मीटर की रीडिंग पर रखें नजर

तेल भरते समय मशीन का मीटर धीरे-धीरे बढ़ना चाहिए. अगर मीटर सीधे 10, 12 या 15 पर पहुंच जाए, तो मशीन में गड़बड़ी हो सकती है. ऐसे पेट्रोल पंप पर सावधान रहने की जरूरत होती है.

तेल भराते समय इंजन बंद रखें

पेट्रोल या डीजल भरवाते समय हमेशा गाड़ी का इंजन बंद रखें. इससे आग लगने जैसे खतरे कम होते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। साथ ही सेल्फ स्टार्ट या किसी इलेक्ट्रॉनिक फीचर का इस्तेमाल भी उस समय नहीं करना चाहिए.

मोबाइल इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें

फोन से पेमेंट करते समय मोबाइल को फ्यूल मशीन और नोजल से थोड़ा दूर रखें. फोन को चार्जिंग या पावर बैंक से जोड़कर इस्तेमाल करने से बचें. ट्रांजैक्शन पूरा होते ही मोबाइल जेब में रख लें.

सही ड्राइविंग से बच सकता है ज्यादा तेल

अगर आप 40 से 70 की स्पीड में गाड़ी चलाते हैं, तो माइलेज बेहतर मिलता है. बार-बार ब्रेक लगाने, तेज एक्सीलेटर देने और ज्यादा ओवरटेक करने से पेट्रोल और डीजल जल्दी खत्म होता है.

Leave a Reply