मटके के नीचे जम गई है सफेद परत? रगड़ने के बजाय इन चीजों के इस्तेमाल से बन जाएगा नए जैसा

Mitti Ke Matke Ko Kaise Saaf Karen: गर्मियों के मौसम में लोगों के बीच मिट्टी के मटके की डिमांड काफी हद तक बढ़ जाती है. फ्रिज का ठंडा पानी पीने के बजाय आप मटके का पानी पी सकते हैं. ये आपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है. कुछ लोग मटके के नीचे जमी सफेद परत से काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं. आज आपको बताते हैं कैसे आप साफ कर सकते हैं.

मटके को कैसे करें साफ?

गर्मी का मौसम आते ही लोग फ्रिज का ठंडा-ठंडा पानी पीते हैं लेकिन ये आपकी हेल्थ को काफी ज्यादा नुकसान करता है. मटके का नेचुरल पानी पीना आपकी सेहत पर भी अच्छा असर डालता है. कुछ लोगों को मटके को साफ करने का तरीका नहीं पता होता है. आइए आप भी जान ही लीजिए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

सिरका

मिट्टी के मटके के नीचे जमी सफेद परत को साफ करने के लिए आपको सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले आपको एक स्प्रे बोतल लेनी है और फिर सिरका में पानी को बोतल में भरकर डाल देना है और फिर आपको अच्छे से साफ कर लेना है.

नीम का तेल

अगर आप मिट्टी के मटके के नीचे की सफेद परत को साफ करना चाहते हैं, तो आपको नीम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए. एक बड़ा चम्मच नीम का तेल सफेद परत वाली जगह पर आपको मिलाकर डाल देना है और फिर हल्के हाथों से उसको साफ कर देना है.

साबुन

आप मटके की सफेद परत को साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको हल्के-हल्के हाथों से साफ करना है, वरना वो ठंडा नहीं करेगा.

नमक

आप मिट्टी की सफेद परत को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं.  थोड़ा मोटा नमक लें और मटके की बाहरी सतह पर हल्के हाथों से रगड़कर आप इसकी परत को साफ कर सकते हैं. 

Leave a Reply