नेपाल ने 221 रन से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 313 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने तूफानी शतक जड़ा और एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए।

T20I क्रिकेट में आए दिन बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, लेकिन नेपाल ने जो कारनामा किया है, वह अब तक दुनिया की कोई भी टीम नहीं कर सकी थी। एशियन गेम्स 2026 मेन्स क्वालिफायर के पहले मुकाबले में नेपाल ने चीन के खिलाफ रनों का ऐसा अंबार खड़ा किया कि रिकॉर्ड बुक में नया अध्याय जुड़ गया। नेपाल ने 20 ओवर में 313 रन ठोकते हुए इतिहास रच दिया और T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 300 से ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। सिंगापुर में खेले गए मुकाबले में नेपाल ने टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी करते हुए चीनी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के नायक रहे सलामी बल्लेबाज कुशल भुर्तेल, जिन्होंने विस्फोटक शतक जड़कर मैच को एकतरफा बना दिया।
कुशल भुर्तेल ने जड़ा तूफानी शतक
कुशल भुर्तेल ने अपनी पारी के दौरान एक ओवर में 6 छक्के जड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनके तूफानी शतक की बदौलत नेपाल ने चीन के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया और स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। भुर्तेल ने 35 गेंदों पर शतक जड़ने का कारनामा किया। इस तरह नेपाल की टीम 313 रन स्कोरबोर्ड पर लहाने में सफल रही। यह नेपाल के T20I इतिहास में दूसरी बार है जब टीम ने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले सितंबर 2023 में एशियन गेम्स के दौरान नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314/3 का स्कोर बनाकर T20I में 300 रन का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली टीम बनने का रिकॉर्ड बनाया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। नेपाल अब T20I क्रिकेट में दो बार 300+ स्कोर बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अब तक केवल चार टीमें ही T20I में 300 से अधिक रन बना सकी हैं, लेकिन दो बार यह उपलब्धि हासिल करने वाली नेपाल अकेली टीम है।
T20I क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्कोर
- 344/4 – जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया
- 314/3 – नेपाल बनाम मंगोलिया
- 313/2 – नेपाल बनाम चीन
- 308/1 – जर्मनी बनाम ऑस्ट्रिया
- 304/2 – इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका
चीन की शर्मनाक हार
314 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई और केवल शेनजियान झेंग ही कुछ संघर्ष कर सके। उन्होंने 15 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि चीन के चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। नेपाल के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पूरी चीनी टीम को 19.2 ओवर में सिर्फ 92 रन पर समेट दिया। इस तरह नेपाल ने मुकाबला 221 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।





