भारत में वाहनों की बिक्री ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में देश में कुल 2,423,201 वाहनों की बिक्री हुई है. यह पिछले साल साल के अगस्त महीने के मुकाबले 18 प्रतिशत ज्यादा है. इन वाहनों की बिक्री में कारें, टूव्हीलर, थ्री व्हीलर और कमर्शियल व्हीकल जैसे वाहन शामिल हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। FADA ने सोमवार को यह ऑफिशियल आंकड़े जारी किए हैं.

अगस्त के महीने में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड जरूरी बनाया है, लेकिन यह जुलाई में रिकॉर्ड बिक्री के बाद रिटेल वॉल्यूम में 6.48% की गिरावट है. इसकी वजह मॉनसून के मौसम में आई सुस्ती और त्योहारों के कैलेंडर में बदलाव रहा है. क्योंकि गणेश चतुर्थी और ओणम से जुड़ी खरीदारी सितंबर तक खिंच गई. इस ग्रोथ में सबसे आगे पहियों वाले कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट रहे, जिनमें 31.45% की बढ़ोतरी हुई. इसके बाद टूव्हीलर्स , पैसेंजर गाड़ियां और कमर्शियल गाड़ियां रहीं. थ्रीव्हीलर्स में 8.64% की बढ़ोतरी हुई, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 0.84% ​​पर रही.

FADA के प्रेसिडेंट साई गिरिधर ने कहा, ” अगस्त के महीने में बिक्री के पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिला. भारत के इतिहास में पहली बार, पैसेंजर व्हीकल मार्केट में CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे वैकल्पिक ईंधन की हिस्सेदारी पेट्रोल से ज्यादा हो गई. वैकल्पिक ईंधन की हिस्सेदारी 41.95% रही, जबकि पेट्रोल की हिस्सेदारी 40.85% थी. एक साल से कुछ समय पहले तक पेट्रोल इस मुकाबले में लगभग 11 प्रतिशत अंक आगे था; अब वह बढ़त खत्म हो गई है.”

अब होगी बिक्री की अगली परीक्षा

दूसरी ओर साई गिरिधर ने कहा कि फिलहाल अगस्त 2026 के आंकड़ों के अच्छे रहने की वजह ये भी है कि क्योंकि अगस्त 2025 में बिक्री काफी कमजोर थी. क्योंकि जब खरीदारों ने GST 2.0 में रेट कटौती के इंतजार में खरीदारी टाल दी थी. साथ ही, डीलरों का कहना है कि त्योहारों की शुरुआत उनकी उम्मीदों से कमजोर रही. इस सीजन की असली परीक्षा सितंबर से नवंबर के बीच शोरूम में होने वाली बिक्री से होगी, न कि सालदरसाल के आंकड़ों से.

ग्राहकों में इलाकों में हुई शानदार बिक्री

पैसेंजर व्हीकल की रिटेल बिक्री 402,398 यूनिट रही, जो पिछले साल के मुकाबले 16.14 प्रतिशत ज्यादा है. यह अगस्त महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है और पहली बार PV की बिक्री 400,000 के आंकड़े को पार कर गई है. हालांकि, पिछले महीने के मुकाबले बिक्री की संख्या 3.40 प्रतिशत कम रही. ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच बिक्री में बड़ा अंतर देखा गया. शहरी बाजारों में 10.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में PV की बिक्री में 24.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.