भारतीय बाजार में टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को जल्द ही एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है, क्योंकि हाल के महीनों में इसके टेस्ट मॉडल कई बार देखे गए हैं. इसलिए उम्मीद है कि ये अपडेटेड एमपीवी 2027 में लॉन्च हो सकती है और इसमें टोयोटा हिलक्स के हाल ही में अपडेट किए मॉडल से इस्पायंर स्टाइल और फीचर्स में सुधार देखने को मिल सकते हैं. हालांकि टोयोटा ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट वाहनों पर लगे कवर से पता चलता है इसके फ्रंट फेसिया, लाइटिंग और इंटीरियर में भी बदलाव हो सकते हैं.

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: डिजाइन में बदलाव
के एक्टीरियर में कई बदलाव मिल सकते हैं. अब तक देखे गए प्रोटोटाइप के आधार पर, अपडेटेड एमपीवी में नए टोयोटा हिलक्स से इंस्पायर शानदार फ्रंट फेसिया हो सकता है. इसमें एक बड़ी, चौकोर ग्रिल, नए सिरे से डिज़ाइन किए गए बम्पर एलिमेंट्स और नए हीरे के आकार के एयर इनलेट्स शामिल हैं. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। टेस्ट मॉडल में प्रोजेक्टर यूनिट वाले पतले हेडलाइट्स भी देखे गए हैं और इन्हें प्रोडक्शन मॉडल में शामिल किया जा सकता है.
हालांकि साइड प्रोफाइल और कुल डायमेंशन में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन रियर बंपर और टेल लैंप के हिस्सों में बदलाव किए जाने की उम्मीद है, जिससे एमपीवी को इसके आकार को बदले बिना एक नया रूप मिलेगा.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: इंटीरियर में बदलाव
टेस्ट मॉडल के केबिन लेआउट में मामूली बदलाव दिखाई देते हैं, लेकिन के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट कर सकती है. मौजूदा इनोवा हाइक्रॉस के उच्च वेरिएंट में 10.1 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है और एक बड़ा डिस्प्ले या अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट इंटरफेस एमपीवी का मुकाबला और बढ़ाएगा.
डैशबोर्ड का बाकी हिस्सा काफी हद तक वैसा ही रहेगा. इसमें सेंटर कंसोल, ऑटोमैटिक गियर सेलेक्टर और डैशबोर्ड डिज़ाइन पहले जैसे ही होगा. हालांकि, टोयोटा केबिन में बड़े बदलाव किए बिना भी फेसलिफ्ट के हिस्से के रूप में अपहोल्स्ट्री और सॉफ्टवेयर अपडेट पेश कर सकती है.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट: हाइब्रिड पावरट्रेन
मैकेनिकल रूप से, इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट में बड़े बदलाव होने की संभावना नहीं है. टोयोटा मौजूदा 2.0लीटर पेट्रोल और 2.0लीटर स्ट्रॉन्गहाइब्रिड इंजन को बरकरार रखने की उम्मीद है, जिसमें बाद वाला ईसीवीटी गियरबॉक्स के माध्यम से लगभग 184 हॉर्सपावर का आउटपुट प्रोवाइड करेगी.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट का मुकाबला
टोयोटा इनोवा लंबे समय से भारत के एमपीवी सेगमेंट में एक बेंचमार्क रही है और इनोवा हाइक्रॉस और इसकी बैजइंजीनियर्ड सिस्टर, मारुति सुजुकी इनविक्टो, 2022 में लॉन्च होने के बाद से मजबूत हाइब्रिड पावरट्रेन की पेशकश करने वाली एकमात्र मासमार्केट एमपीवी बनी हुई हैं.
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने हाल ही में भारत में हेक्टर टोमाहॉक पीएचईवी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 25.69 लाख रुपये से 27.79 लाख रुपये के बीच है. वहीं, किआ ने सोरेंटो हाइब्रिड के साथ इस सेगमेंट में एंट्री किया है, जिसकी कीमत 29.49 लाख रुपये से शुरू होती है. नए कंपटीटर के आने और खरीदारों की बदलती अपेक्षाओं को देखते हुए, टोयोटा से उम्मीद की जा रही है कि वह इनोवा हाइक्रॉस को मिडसाइकिल अपडेट देगी ताकि सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रख सके.



