Richest Person in the World: दुनिया भर के बड़े कारोबारियों की संपत्ति में हर दिन उतारचढ़ाव देखने को मिलता है. फोर्ब्स ने 1 सितंबर 2026 के आंकड़ों के आधार पर दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित किया है. वहीं गूगल के संस्थापक से लेकर अमेजॉन के मुखिया तक की संपत्ति में कई बड़े बदलाव हुए हैं. इस महीने की लिस्ट में कुछ नए नाम भी टॉप 10 में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब रहे हैं.

मस्क की संपत्ति में भारी इजाफा

एलन मस्क 892 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं. अगस्त का महीना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. उनकी कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में 33 प्रतिशत जबकि टेस्ला के शेयरों में 18 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसी तेजी के कारण मस्क की संपत्ति में अकेले अगस्त महीने में ही 202 अरब डॉलर का तगड़ा उछाल आया. एक खास बात ये भी है कि इसी साल जून में मस्क कुछ समय के लिए दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए थे.

गूगल के कोफाउंडर को लगा तगड़ा झटका

अमीरों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गूगल के कोफाउंडर लैरी पेज का नाम है. उनकी कुल संपत्ति 277 अरब डॉलर है. हालांकि अगस्त का महीना उनके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा. इस दौरान उनकी दौलत में 15 अरब डॉलर की गिरावट आई. पेज अगस्त महीने में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले अरबपति रहे. उन्होंने 1998 में सर्गेई ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की शुरुआत की थी. वहीं उनके साथी सर्गेई ब्रिन की संपत्ति भी 13 अरब डॉलर घटकर 256 अरब डॉलर रह गई है. ब्रिन अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, लेकिन वे अभी भी अल्फाबेट के बोर्ड मेंबर बने हुए हैं.

टेक दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला

अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 268 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं. जुलाई में ही उन्होंने सर्गेई ब्रिन को पीछे छोड़कर ये मुकाम हासिल किया था. हालांकि अगस्त में बेजोस को भी 10 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा. दूसरी तरफ डेल टेक्नोलॉजीज के सीईओ माइकल डेल 241 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं. अगस्त में उनकी दौलत में 12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. डेल ने अपनी कंपनी की शुरुआत तब की थी जब वे टेक्सास यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे.

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. जुकरबर्ग 197 अरब डॉलर के साथ छठे पायदान पर हैं. उन्होंने 2004 में हार्वर्ड में पढ़ाई के दौरान फेसबुक की शुरुआत की थी, जिसका बाद में मेटा के रूप में विस्तार हुआ. ओरेकल के कोफाउंडर लैरी एलिसन ने 25 अरब डॉलर की शानदार कमाई की है. इस कमाई के साथ उन्होंने आठवें से सीधे सातवें नंबर पर छलांग लगाई है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। एलिसन की कुल नेटवर्थ 193 अरब डॉलर हो गई है. वहीं एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग 191 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर खिसक गए हैं. 1993 में एनवीडिया की स्थापना करने वाले हुआंग ने 17 अरब डॉलर कमाए, लेकिन एलिसन की तेज रफ्तार ने उन्हें एक पायदान नीचे कर दिया.

टॉप दस की लिस्ट में नई एंट्री

इस बार टॉप 10 की लिस्ट के निचले हिस्से में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर ने 11वें स्थान से सीधे 9वें नंबर पर एंट्री ली है. अगस्त में 10 अरब डॉलर के फायदे के साथ उनकी नेटवर्थ अब 155 अरब डॉलर पहुंच गई है. बाल्मर एनबीए टीम लॉस एंजिल्स क्लिपर्स के मालिक भी हैं. इसके अलावा जारा की पेरेंट कंपनी इंडीटेक्स के कोफाउंडर अमानसियो ओर्टेगा ने दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट को लिस्ट से बाहर कर दिया है. स्पेन के रहने वाले ओर्टेगा ने 5 अरब डॉलर का मुनाफा कमाया. वे अब 148 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

रैंक नाम कुल संपत्ति कंपनी / मुख्य स्रोत
1 एलन मस्क $892 अरब टेस्ला, स्पेसएक्स
2 लैरी पेज $277 अरब गूगल
3 जेफ बेजोस $268 अरब अमेजॉन
4 सर्गेई ब्रिन $256 अरब गूगल
5 माइकल डेल $241 अरब डेल टेक्नोलॉजीज
6 मार्क जुकरबर्ग $197 अरब मेटा
7 लैरी एलिसन $193 अरब ओरेकल
8 जेन्सेन हुआंग $191 अरब एनवीडिया
9 स्टीव बाल्मर $155 अरब माइक्रोसॉफ्ट, लॉस एंजिल्स क्लिपर्स
10 अमानसियो ओर्टेगा $148 अरब इंडीटेक्स