
Love Affair Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई ऐसी वीडियो वायरल होती हैं जिसे देख हम हैरान रह जाते हैं. वहीं एक और ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में कई लड़के एक लड़के को नदी में डूबा-डुबाकर बुरी तरह पीट रहे हैं. वहीं इस वीडियो को लेकर कई हैरान कर देने वाले दावे किए जा रहे हैं. वायरल वीडियो के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक युवती घर पर अकेली थी और उसने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया था. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। जिसके बाद उसके चार भाई अचानक घर पहुंच गए. आरोप है कि उन चार भाइयों ने बहन के साथ युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा, जिसके बाद गुस्से में युवक के साथ मारपीट भी की गई.
लड़के को देखा बहन संग इस हाल में
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरल वीडियो को लेकर दावा ये भी किया जा रहा है कि इसके बाद चारों भाई युवक को पकड़कर नदी के किनारे ले गए, जहां कथित तौर पर उसे नदी में डूबा-डुबाकर मारा और उसे नदी में ही छोड़ दिया और मौके से वापस घर लौट आए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस घटना का सबसे हैरान करने वाला दावा यह है कि युवती को कथित तौर पर अभी तक यह जानकारी नहीं थी कि उसके भाइयों ने उसके प्रेमी के साथ क्या किया.



