
Dehradun Triple Talaq Case: 14 सितंबर 2026, उत्तराखंड के देहरादून से ट्रिपल तलाक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने पहले पत्नी को पीटा, घर से निकाल दिया और फिर साथ रहने के लिए घिनौनी शर्त रख दी. उसने पत्नी पर बहनोई से हलाला करने का दबाव बनाया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति फरमान को गिरफ्तार कर लिया है.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला पटेल नगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता शायमा पटेलनगर क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता ने अपने पति फरमान पर मारपीट, तीन तलाक और हलाला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। इस मामले में पीड़िता ने पटेल नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाला
महिला की शिकायत के अनुसार, करीब ढाई साल पहले उसकी शादी बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर साहनी निवासी फरमान पुत्र जबर से हुई थी. शादी के बाद दोनों देहरादून में आजाद कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे. कुछ महीने पति फरमान ने उसके साथ मारपीट कर उसका उत्पीड़न किया. फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया. जिसके बाद वह माँ के घर रहने लगी.
पति ने साथ रहने के लिए राखी हलाला की शर्त
14 जुलाई को वह पति के गांव पहुंची और पति – ससुराल वालों से उसे दोबारा साथ रखने की गुहार लगाई. लेकिन पति और ससुराल वालो ने मारपीट की और उसे वहां से निकाल दिया. वह वापस माँ और बहन के पास देहरादून आ गयी. कुछ वक्त बाद उसका पति देहरादून आया और माफी मांगते हुए दोबारा साथ रहने की बात कही. लेकिन उसने ऐसी शर्त रख दी जिसे सुन महिला के पैरो के निचे से जमीन खिसक गयी.
पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया
पति ने कहा अगर साथ रहना है तो बहनोई के साथ हलाला करने को कहा. पत्नी ने मना कर दिया तो उसपर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी. महिला की शिकायत पर पटेल नगर पुलिस ने पति फरमान और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही फरमान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जाए रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.



