Featured Image

Bijnor Teacher Murder News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को सरकारी शिक्षक नौशाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई. नौशाद अहमद स्कूल से छुट्टी के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान स्कूल से करीब 150 मीटर दूर गौरव राठी नाम के युवक ने उनके पेट से सटाकर गोली मार दी. गोली लगते ही नौशाद बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े.

इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें नजीबाबाद के एचएमएच हॉस्पिटल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी गौरव राठी मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया.

आरोपी गौरव राठी को नौशाद अहमद ने डांटा था

एसपी केके विश्नोई के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में गौरव ने बताया कि एक मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ घूमता था और नौशाद अहमद उसका समर्थन करते थे. ये समाचार आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे है। आरोपी ने यह भी कहा कि नौशाद ने उसे डांटा था. पुलिस हत्या के पीछे बताए गए कारणों की जांच कर रही है.

नौशाद अहमद राहतपुर खुर्द गांव में परिवार के साथ रहते थे. वह पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षक थे. उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 10 किलोमीटर बताई गई है. शिक्षक होने के साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे.

शिक्षक ने की थी दो शादी

नौशाद की पहली शादी करीब 20 साल पहले भूरी से हुई थी. दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है. करीब 10 साल पहले उन्होंने शबाना से दूसरी शादी की थी. शबाना से उनके एक बेटा और एक बेटी है. उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. परिवार के सभी सदस्य साथ रहते हैं.

वहीं गांव के प्रधान मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच की जा रही है.