Harmanpreet Kaur: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होना है. इस मैच से पहले अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडसेक नही हो रहा है. नो हैंडसेक की शुरुआत भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 के दौरान किया था, तब से दोनों ही देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडसेक नही हो रहा है.

क्या आज पाकिस्तान के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब
क्या आज पाकिस्तान के साथ हैंडसेक करेगी टीम इंडिया? भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया ये जवाब

अब आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले एक बार फिर ये सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच इस मैच में हैंडसेक होगा? अब इसका जवाब खुद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दिया है.

Harmanpreet Kaur ने बताया क्या दोनों देशों के खिलाड़ी करेंगे हैंडसेक?

भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2026 का 6वां मैच खेला जाना है, इस मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से पूछा गया कि क्या दोनों देशों के खिलाड़ी हैंडसेक करेंगे? इस पर उन्होंने साफ कर दिया कि वो सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करना चाहती हैं और उन्हें अन्य चीजों से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने यह संकेत दिया कि टीम इंडिया पाकिस्तान की खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक नहीं करेगी.

हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“हम यहां क्रिकेट खेलने के लिए आए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करेंगे. क्रिकेट के अलावा हम किसी भी अन्य विषय पर बात नहीं करना चाहेंगे. मैं क्रिकेट के अलावा कुछ भी जानना नहीं चाहती. क्रिकेट पहले दिन से हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ इस बारे में बात करते हैं. हम पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एक सामान्य मुकाबले की तरह देख रहे हैं.”

HARMANPREET KAUR ON HANDSHAKE WITH PAKISTAN.🗣

“We are here for cricket and we only talk about cricket. Except cricket we don’t talk anything and I don’t even think we know anything except cricket. Cricket has been our dream from day one and we only discuss cricket and for… pic.twitter.com/Ig886ROSCQ

— Maina Singh June 13, 2026

हरमनप्रीत कौर ने माना भारतपाकिस्तान मैच का रहता है दबाव

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का दबाव माना. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमे भारत ने 13 जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल की है, इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि

“मैंने एक प्रशंसक के रूप में दबाव महसूस किया है और अब खेलते हुए अधिक दबाव महसूस हो रहा है. हम सभी को मैच का आनंद लेने के लिए कहते हैं. पहला मैच राह तय करता है और हम पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सकारात्मक नजरिए के साथ आगे जाना चाहते हैं.”

Harmanpreet Kaur on whatever India will do Handshake with Pakistan or not. pic.twitter.com/fPvkIz3HL2

— Qamar. June 13, 2026