Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल रात 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे टीम इंडिया ने 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा रिप्ले देखने के बाद हिटमैन ने कहा “ऐसे रन आउट….
रोहित शर्मा के रन आउट पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कहा रिप्ले देखने के बाद हिटमैन ने कहा “ऐसे रन आउट….

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की, लेकिन भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की गलतफहमी की वजह से हिटमैन रनआउट हो गए. मैच के बाद शुभमन गिल ने इसके बारे में बात की और बताया कि रोहित शर्मा ने रिप्ले देखने के बाद क्या कहा?

Shubman Gill ने मैच जीतने के बाद कही ये बात

रोहित शर्मा इस मैच में शानदार लय में दिख रहे थे. उन्होंने 16 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली और 2 चौके के अलावा 1 छक्का भी लगाया. हालांकि 5.1 ओवर में वह खराब तालमेल की वजह से रन आउट हो गए. गिल ने मैच के बाद इस रन आउट का जिक्र किया. उन्होंने कहा

“रोहित ने रिप्ले देखा और कहा कि रन आउट के बारे में सब ठीक है.आखिरी बार भी जब वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 खेले थे तब भी रन आउट हुए थे.”

Shubman Gill said, “Rohit Sharma saw the replay and said it’s fine about the run out. Last time we played a T20i against Afghanistan, he got run out there as well ”. pic.twitter.com/vyy3Eh6mpm

— Mufaddal Vohra June 13, 2026

रोहित शर्मा के बारे में ये बात करने के बाद शुभमन गिल मुस्कराने लगे.

शुभमन गिल ने अपने गेंदबाजों की किया तारीफ़

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ़ की, एक समय ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान की टीम 250 रनों तक पहुंच सकती थी. मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि

“एक तरह का टी20 मैच था. हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने हमसे मैच छीन लिया. गुरबाज शानदार थे. आखिरी ओवरों में हमारी गेंदबाजी बेहतरीन रही. विकेट शानदार था. स्पिनरों के लिए पिच पर ग्रिप थी, गेंद उनके गेंदबाजी करते समय अच्छी तरह से उछली. मैंने स्लिप कैच का काफी अभ्यास किया है. मैं अपने फील्डिंग कोच से कह रहा था कि मैंने कोई शानदार कैच नहीं पकड़ा है और इसे पकड़कर खुश हूं.”